Viral News: जंगल से दूब तोड़ने गई महिला और हुआ चमत्कार!, लोगों ने कहा- साक्षात महादेव हुए प्रकट
Darbhanga Viral News: बिहार के दरभंगा ज़िले से क़रीब 2 कीलो चांदी से बनी शिव प्रतिमा मिलने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दूर-दूर से लोह कुशेश्वरस्थान प्रखंड पहुंच की शिव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि औराही +2 विद्यालय ( औराही गांव, कुशेश्वरस्थान प्रखंड, दरभंगा) के सामने वाली शिव मंदिर में पूजा करने के लिए एक महिला गई थी। मंदिर के प्रांगण में स्थित धतूर के पेड़ के नीचे महिला को मिट्टी में भगवान शिव की प्रतिमा गड़ी हुई दिखी।

सविता देवी ( पहली बार जिसने प्रतिमा देखी थी) ने बताया कि वह शिवलिंग की पूजा करने बाद मंदिर के बाहर नंदी प्रतिमा की पर पूजा करने गई थी। महादेव को दूब (घास) चढ़ाने के लिए दूब तोड़ने गई तो भगवान शिव की प्रतिमा के त्रिशूल और जट्टा पर नज़र पड़ी।
गांव के लोगों ने मिलकर वहां की मिट्टी हटाई और भगवान की प्रतिमा को बाहर निकाल कर स्थापित किया। इसके बाद गांव समेत पूरे ज़िले में हल्ला हो गया कि साक्षात महादेव प्रकट हुए हैं। वहीं पुजारी रामचंद्र मुखिया ने बताया कि वह लोग पिछले आठ सोमवारी से पूजा के बाद घर चले जाते थे।
दो सोमवारी से इन स्थान पर भजन कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित की जा रही है। ग्रामीणों ने सोचा था कि भजन-कीर्तन करने के बाद प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान मंदिर में बाबा की पूजा करने जाएंगे। लेकिन कुशेश्वरस्थान नहीं जा पाए, बाबा खुद ही यहां प्रकट हो गए। उन्होंने बताया कि प्रतिमा जहां मिली है, उस जगह पर जंगल था, उसी जगह के बगल में एक मंदिर है। महिला मंदिर में ही दूब चढ़ाने के लिए जंगल से घास तोड़ने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications