दरभंगा मेडिकल कॉलेज का बुरा हाल, जहां चल रहा है कोरोना मरीजों का इलाज वहां घूम रहे हैं जानवर

दरभंगा। बीते गुरुवार को बिहार में हुई बारिश ने प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं का राज सबके सामने आ गया। बारिश होने के चलते प्रदेश के कई अस्पतालों में पानी भर गया। लेकिन इन सबके बीच बिहार के दरभंगा जिले के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर का सबसे बुरा हाल है। बारिश हुए दो दिन हो गए लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में पानी जमा हुआ है।

Recommended Video

    Coronavirus: बारिश के बाद DMCH में भरा पानी, कीचड़ और गंदगी से हालात हुए बदतर | वनइंडिया हिंदी
    darbhanga medical college hospital video viral pig walk in premises

    वहीं बारिश की पानी एकत्रित होने के चलते दुर्गंध की भी समस्या आने लगी है। हैरानी तो तब हुई जब उसी पानी के ढेर में सुअर घूमते हुए दिखे। वहीं पूरे मामले को लेकर डीडीसी दरभंगा का कहना है कि निर्माण और तकनीकी मुद्दों के चलते पुराने भवन में कोविड वार्ड स्थापित नहीं किया। 140 बेड की कोविड विंग नई इमारत में काम कर रही है।

    न्यूज एजेंस एएनआई ने डीएमसीएच परिसर का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अस्पताल परिसर में जलजमाव और सूअरों को घूमते हुए देखा जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीं. चिदंबरम ने डीएमसीएच के हालात को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने नीतीश सरकार से सवाल करते हुए कहा था कि क्या वे 15 साल में दरभंगा नहीं गए हैं।

    इसके बाद जदयू के नेताओं ने पी. चिदंबरम के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले संजय कुमार झा ने चिदंबरम के बयान पर कहा था कि उन्हें अपनी पार्टी की ओर ध्यान देना चाहिए। डीएमसीएच की व्यवस्था को लेकर संजय झा ने कहा था कि नीतीश कुमार के प्रयासों से ही बिहार में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो रही है। जहां तक डीएमसीएच की बात है तो वहां कोरोना के इलाज के लिए स्टेट ऑफ द आर्ड बिल्डिंग है, जिसमें मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+