दरभंगाः क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों की सब्जी में मिला जहरीला बिच्छू, मच गया हड़कंप

दरभंगा। बिहार में प्रवासी मजदूरों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर से आए दिन हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला बिहार के दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के बद्री यादव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोयला स्थान का है। जहां प्रवासी मजदूरों को परोसे गए खाने में जहरील बिच्छू मिला।क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मनोज यादव ने सब्जी से भरे अपने कटोरे में देखा कि बिच्छू मरा हुआ है। इसके बाद हड़कंप मच गया।

खाने में मिला जहरीला बिच्छू

खाने में मिला जहरीला बिच्छू

बिच्छू गिरा खाना खाने से सेंटर के कई मजदूर बीमार पड़ गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सेंटर में रह रहे लोगों ने बताया कि जिस वक्त मनोज ने बिच्छू देखा था, उस वक्‍त एक साथ 10 लोग खाना खा रहे थे। बिच्छू सब्जी में मरा हुआ था, जिसे देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए। बिच्छू गिरा खाना देखकर सेंटर के करीब 45 प्रवासियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया।

खाना खाने के बाद हालत हुई खराब

खाना खाने के बाद हालत हुई खराब

सभी दोपहर बाद 3 बजे तक भूखे थे, जिन लोगों ने भोजन कर लिया था, उनमें से दीपक पासवान, प्रकाश यादव, राजेश यादव, प्रमोद पासवान आदि को उल्टी होने लगी। तबीयत बिगड़ते देख हेडमास्टर राम यादव को सूचना दी गई. उन्होंने घटना की जानकारी सीओ सह नोडल अधिकारी अजीत कुमार झा को दी।

मजदूरों की हालत में सुधार

मजदूरों की हालत में सुधार

सूचना मिलते ही सीओ एमओआईसी डॉ निर्मल कुमार लाल के संग सेंटर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। डॉ लाल ने बीमारों की जांच पड़ताल के बाद दवाइयां दीं, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+