बिहारः साइकिल गर्ल ज्योति को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड, PM मोदी से नहीं हो पाई बात

दरभंगा। साइकिल गर्ल से दुनिया में लोकप्रिय बिहार के दरभंगा जिले की ज्योति पासवान को सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर ज्योति और उनका पूरा परिवार काफी खुश है। पुरस्कार के तौर पर ज्योति को एक लाख का चेक और सर्टिफिकेट दिया गया है। इस मामले में जिले के डीएम त्यागराजन एसएम ने बताया कि खुशी की बात है कि जिले के सिहुल्ली निवासी ज्योति कुमारी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Darbhanga cycle girl jyoti paswan get national childran award

साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रशासन की तरफ से समय-समय पर मदद पहुंचाई जा रही है। इनका इनरोलमेंट भी हुआ है। सरकार की तरफ से हम लोगों ने साइकिल और किताब भी दी है। वहीं समाज कल्याण विभाग ती तरफ से 50 हजार रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि हमलोग इनके संपर्क में रहेंगे और इनकी जरूरत के हिसाब से पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इन्हें ड्रग्स रोकथाम के लिए ब्रांड एबेंसडर भी बनाया गया है। आज पुरस्कार के तौर पर इन्हें एक लाख रुपये और सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

वहीं ज्योति पासवान ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आज वो लोग डीएम ऑफिस आए थे। पीएम मोदी वीडियो कॉलिंग से बात कर रहे थे। हम लोगों का नाम लिया। लेकिन बात तो नहीं हुई। आज पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये का चेक और सर्टिफिकेट दिया गया है। पीएम मोदी ने मेरा नाम लिया और कहा कि लॉकडाउन में ज्योति पासवान अपने पिता को साइकिल से घर ले कर आई थी। बहुत खुशी की बात है, बात होती तो अच्छा होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+