Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का ख़तरा, ख़तरे के निशान के नज़दीक पहुंचा जलस्तर, बक्सर में लोग बेहाल
Bihar Flood News Today: बिहार में बारिश की वजह से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन बाढ़ का ख़तरा भी मंडराने लगा है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है। वहीं बक्सर में गंगा नदी का वाटर लेवल 60.24 सेमी हो चुका है। बक्सर में गंगा नदी जलस्तर के खतरे का निशान 60.32 से.मी है, जो कि ख़तरे के निशान से सिर्फ 8 से.मी नीचे हैं।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बक्सर के कई इलाकों में पानी घुस चुका है। वहीं कई गांव का ज़िला जिला मुख्यालय से भी संपर्क टूट चुका है। हालांकि जिला प्रशासन की टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है। गंगा नदी (बक्सर) का जलस्तर बढ़ने की वजह से दियारा इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

Recommended Video
3 प्रखंड (चक्की, सिमरी और ब्रह्मपुर प्रखंड) के कई गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका है। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ब्रह्मपुर सीओ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ज़ायज़ा लिया। वहीं बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए रहने और खाने के इंतज़ाम की भी बात कही।
पीड़ितों के लिए रहने की जगह और खाना बनाने के लिए किचन स्थल भी चिन्हित कर लिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीओ ने बताया कि बाढ प्रभावित इलाकों में पुलिस की टीम लगातार गस्ती कर रही है।
खासकर पुलिस की टीम बक्सर कोईलवर तटबंध पर निगरानी कर रही है। गंगा नदी का जल स्तर 60.24 सेमी तक आ गया है। बक्सर में गंगा नदी खतरे के निशान निशान से महज 8 से.मी कम है। जलस्तर बढ़ ना जाए, इस वजह से प्रशासन अलर्ट मोड पर है, ताकि जान माल की हिफ़ाज़त की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications