Dandiya Night: गंगा के बीचो बीच क्रूज़ पर खेलना चाहते हैं डांडिया, इस तरह आप भी कर सकते हैं बुकिंग
Dandiya Night In Ganga River Patna: नवरात्रि को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लोग डांडिया नाइट के लिए अभी से ही बेहतरीन लोकेशन की तलाश में जुट गए हैं। आप भी डांडिया खेलने के लिए लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो, बिहार की राजधानी पटना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
डांडिया नाइट के लिए बिहार की राजधानी पटना में सबसे बेहतरीन लोकरेश गंगा के बीचो बीच हो सकता है। आप भी चौंक गए होंगे कि डांडिया लोकेशन वह भी गंगा के बीचो बीच, यह कैसे मुमकिन है। जी हां, वाराणसी की तरह अब बिहार में भी आप क्रूज़ पर गंगा के बीचो बीच देर रात तक डांडिया का लुत्फ उठा सकते हैं। बिहार में पहली बार इस तरह डांडिया खेलने का नज़ारा दिखने वाला है।

आप भी डांडिया नाइट के लिए क्रूज़ की बुकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की तरफ़ गांधी घाट पर डबल डेकर क्रूज़ और जेपी सेतु पर्यटन घाट पर रो पैक्स वेसल क्रूज चलवाया जा रहा है। आप इन दोनों क्रूज डांडिया का मज़ा ले सकते हैं।
डबल डेकर क्रूज (गांधी घाट) पर डांडिया नाइट के लिए बुकिंग शुरू है, वहीं 1 अक्टूबर से रो पैक्स वेसल क्रूज (मरीन ड्राइव, पास पर्यटन घाट) की बुकिंग शुरू होगी। आपको बता दें कि डबल डेकर क्रूज में ज्यादा से ज्याद 80 लोग ही सवार हो सकते हैं। वहीं रो पैक्स में क्रूज़ में ज़्यादा से ज़्यादा 350 लोग डांडिया खेल का मज़ा ले सकते हैं।
आपको बता दें कि सिर्फ पार्टी के लिए ही बिहार राज्य पर्यटन निगम द्वारा क्रूज की बुकिंग होगी। वहीं डांडिया नाइट के लिए सारी व्यवस्था (लाइट, साउंड, नाश्ता, पानी, आदि) का ख़र्च ख़ुद की वहन करना पड़ेगा। डबल डेकर क्रूज की बुकिंग शुरू है, इस बाबत आप गांधी घाट पर मौजूद टिकट काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।
रो पैक्स क्रूज़ (परिवार या दोस्तों का समूह) में बुकिंग के लिए 1 घंटे का चार्ज 30 हज़ार रुपये हैं। वहीं 2 घंटे के लिए 50 हज़ार रुपये में बुकिंग कर सकते हैं। 75 हज़ार रुपये में 3 घंटे, 1 लाख रुपये में 4 घंटे के लिए वहीं 6 घंटे के लिए 1.25 लाख रुपये और 8 घंटे की बुकिंग के लिए 1 लाख 50 हज़ार रुपए लगेंगे।
डबल डेकर क्रूज की बुकिंग की बात करें तो 2 घंटे की बुकिंग के लिए 25 हज़ार रुपये, 3 घंटे के लिए 35 हज़ार, शाम में 4 घंटे के लिए 45 हज़ार, शाम में 5 घंटे के लिए 51 हज़ार, इन सभी के साथ टैक्स भी देना होगा। वहीं 35 हज़ार रुपये में सुबह 7 से 10 बजे तक की बुकिंग कर सकते हैं। इस बाबत टिकट काउंटर से ज़्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications