नाबालिग़ के टॉय पिस्टल से दहशत में आई डांसर, थिरकते रहे पांव, जानिए पुलिस ने क्यों दिखाई दरियादिली
Purnea Viral Video: बिहार के पूर्णिया जिले से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक में पिस्टल का धौंस दिखाकर डांसर को पांव थिरकाने पर मजबूर करता हुआ नज़र आ रहा है।
वायरल वीडियो मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पिस्टल की धौंस दिखाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में नर्तकी को नचवाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस की संज्ञान में पहुंचा, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक हिरासत में लिया।

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बनमनखी SDPO हुलास कुमार ने नाबालिग युवकों ने धौंस जमान के लिए पिस्टल लहराते हुए डांसर से ठुमके लगवाए और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला संज्ञान में आते युवकों की तलाश शुरू की गई।
आरोपी युवकों को कुछ ही घंटों में हिरासत में लिया गया, पुलिस की जांच में पता चला की आरोपी नाबालिग़ है। सिर्फ टशन और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की मकसद से यह काम किया गया था। युवकों ने अपराध तो किया लेकिन उनका भविष्य ख़राब नहीं हो इसलिए हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
नाबालिग़ युवकों पर अगर अपराधिक मुकदमा छोटी बातों पर लगा दिया जाए तो उनका भविष्य ख़राब हो सकता है। वह ना चाहते हुए भी अपराधी की गिनती में शामिल हो जाते, उन लोगों को सुधरने का एक मौक़ा दिया गया है, अगर नहीं सुधरे तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications