बिहार: चोरी के जुर्म में भीड़ ने नाबालिक को पेड़ सें बांधकर पीटा, चीनी छिड़क उसे किया चिंटियों के हवाले

पटना। बिहार के पटना में एक बार फिर भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लिया और खुद को कानून से उपर समझा। पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक नाबालिक को चोरी करने के जुर्म में तालिबानी सजा दी है। घटना इशोपुर मोहल्ले के अधपा कॉलोनी का है। जहां भीड़ ने एक नाबालिग को चोर करार देते हुए उसे तालिबानी सजा दिया। भीड़ ने पहले नाबालिग को पेड़ से बांधकर पीटा उसके बाद उसके सारे कपड़े उतार उसे सबके सामने नंगा कर दिया।

बिहार: चोरी के जुर्म में भीड़ ने नाबालिक को पेड़ सें बांधकर पीटा, चीनी छिड़क उसे किया चिंटियों के हवाले

नंगी हालत में उसके शरीर पर पहले पानी छिडका गया फिर चीनी छिड़का दिया गया। लगभग तीन घंटे तक लोग उसे पेड़ में बंधे रखें। पेड़ में रह रही चीटियां नाबालिग कटती रही दर्द के मारे बच्चा चिलाता और रोता रहा लेकिन किसी को दया नहीं आई। भीड़ में मौजूद लोग बचाने के बजाय घंटों मूकदर्शक बन इस घटना को देखते रहे। किसी को ना तो कानून का और ना ही उपरवाले का। सभी सिर्फ देखते रहें पुलिस को भी बुलाने की जहमत नहीं उठाई।

घंटो बाद जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस नाबालिक को छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में जब सिटी एसपी रविन्द्र कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया की यह मामूली बात है। नाबालिक को पकड़ कर ले आया गया है। बाद में उसकी तस्वीर जब एसपी के पास पहुंची तो इस मामले में कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है।

ये भी पढ़ें- यूपी: अध्यादेश लागू होने के बाद लखनऊ में आया पहला ट्रिपल तलाक का मामला, पति देता था बिजली के झटके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+