बिहार में अखबार के पत्रकार की पीठ पर 3 बाइक सवारों ने गोली मारी, गोरखपुर रेफर
गोपालगंज। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पत्रकारों पर एक के बाद एक हमले की खबरें आ रही हैं। अब गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड में एक अखबार के पत्रकार को निशाना बनाया गया है। पत्रकार राजन पाण्डेय बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोली मार दी। यह घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। गोली पत्रकार की पीठ में मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
Recommended Video

उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी, तो उन्हें डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मांझागढ़ थानाध्यक्ष छोटन कुमार के मुताबिक, गिरफ्त में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। सदर एसडीपीओ नरेश पासवान एवं मांझागढ़ थानाध्यक्ष छोटन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल गए थे। जहां पहुंचकर उन्होंने छानबीन शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि, पत्रकार व मांझागढ़ थाने के लंगटूहाता गांव निवासी राजन पांडेय मंगलवार की सुबह अपने घर से कोचिंग में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और गोली मार दी। पता चलने पर परिजनों एवं अन्य गांववालों ने पत्रकार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications