कोरोना संक्रमित मरीज की पत्नी ने जारी किया वीडियो, अस्पताल में डॉक्टर करता था छेड़छाड़

'हरकत'

पटना, 11 मई: बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक महिला ने कहा है कि उसके कोरोना संक्रमित पति को अस्पताल में इलाज नहीं मिला, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। महिला ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि अस्पताल में पति को इलाज नहीं दिया जाता था, वहीं जब वो पति के बारे में पूछती थी तो डॉक्टर उसके साथ छेड़खानी करता था। इतना ही नहीं कंपाउंडर ने भी उसके साथ गलत हरकत की। पति की मौत के बाद महिला ने रोते हुए वीडियो जारी की है।

Recommended Video

    कोरोना संक्रमित मरीज की पत्नी ने जारी किया वीडियो, अस्पताल में डॉक्टर करता था छेड़छाड़
    तीन अस्पतालों में लेकर गई पति को, नहीं मिला इलाज

    तीन अस्पतालों में लेकर गई पति को, नहीं मिला इलाज

    महिला ने 12 मिनट का वीडियो साझा कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है और कई गंभीर आरोप अस्पतालों और डॉक्टरों पर लगाए हैं। महिला ने बताया है कि उसके पति को कोरोना संक्रमित होने पर भागलपुर के ग्लोकल नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालात बिगड़ने के बाद उन्हें मायागंज रेफर किया गया था. लेकिन जब वहां भी स्थिति में सुधार नहीं आई तो उन्हें पटना लाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इन तीनों अस्पतालों के बारे में महिला जो कह रही है, वो वाकई परेशान करने वाला है।

    पति को पानी तक नहीं दिया गया

    पति को पानी तक नहीं दिया गया

    महिला का कहना है कि तीनों अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ ने उसके पति को अटेंड करने से मना कर दिया। उनके पति को पानी तक नहीं दिया गया, बेड से गंदी चादरें तक नहीं बदली गईं। इतना ही नहीं इस सबके बीच उनको छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ा लेकिन वो चुप रहीं कि कहीं पति को अस्पताल से ना निकाल दिया जाए। पति की मौत के बाद उन्होंने बताया है किस तरह उन्हें गलत हरकतों का सामना अस्पताल में करना पड़ा।

    मेरे साथ बदतमीजी की गई

    मेरे साथ बदतमीजी की गई

    महिला ने कहा है कि इलाज के दौरान ग्लोकल अस्पताल में कंपाउंडर ज्योति कुमार ने उनके साथ छेड़खानी की, दुपट्टा खींचा गया और गलत हरकते की गईं, डॉक्टरों ने भी बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि वो चुप रहीं क्योंकि पति वहां भर्ती थे। महिला की वीडियो वायरल होने के बाद ग्लोकल अस्पताल के आरोपी को नौकरी से निकाल दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+