बिहार: शादीशुदा महिला को प्रेमी के साथ जंजीर से बांधकर सड़क पर बैठाया, नंगा कर पीटा

बिहार: शादीशुदा महिला को प्रेमी के साथ जंजीर से बांधकर पीटा

पटना, 14 सितंबर: बिहार के फॉरबिसगंज में एक महिला और उसके प्रेमी को जंजीर से बांधकर सड़क पर बैठाया गया और उनको नंगाकर पीटा गया। महिला के प्रेमी के साथ मिलने के बाद गांव की पंचायत ने उनको ये सजा सुनाई। पंचायत ने दोनों पर जुर्माना भी लगाया। घटना की तस्वीरों और वीडियो भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 गिरफ्तारियां की हैं।

Bihar

फोर्ब्सगंज के एसडीपीओ आरपी सिंह ने मामले को लेकर कहा कि शादीशुदा महिला को दूसरे पुरुष से कथित अवैध संबंध रखने को लेकर पंचायत के आदेश परजंजीर में बांधा गया। दोनों को नंगा कर पीटा भी गया। पंचायत ने ना सिर्फ इन दोनों पर बल्कि उनके रिश्तेदारों पर भी जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के परवाहा पंचायत के आदिवासी टोला में ये मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित जोड़े में दोनों शादीशुदा हैं। पुरुष चार बच्चों के पिता हैं। महिला के तीन बच्चे हैं। आदिवासी टोला में कुछ लोग शराब बेचते हैं। यहीं पर एक शख्स आता था, जिसका यहां की एक औरत से प्रेम हो गया। रविवार रात को इस कपल को कुछ लोगों ने देख लिया और पकड़ कर बैठा लिया।

बताया गया है कि काफी कुछ पुलिस के सामने ही हुआ है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई थी लेकिन लोगों की भीड़ के सामने उनकी नहीं चली और वो बैरंग लौट गए। बाद में ज्यादा तादाद में पुलिस पहुंची और मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+