कोरोना ने फिर दी दस्तक, पटना में तेज़ी से बढ़ रहे मामले, जानिए कितने नंबर पर है बिहार

कोरोना के मामले देश भर में फिर से सामने आने लगे हैं। बिहार में भी अब दोबारा से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है।

पटना, 13 जून 2022। कोरोना के मामले देश भर में फिर से सामने आने लगे हैं। बिहार में भी अब दोबारा से कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बिहार में पिछले दो दिनों में 62 मामले सामने आए हैं। पटना में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह भी पॉज़िटिव पाई गईँ है। उनकी एंटीजन और आरटी पीसीआर रिपोर्ट पॉज़िटिव है। बिहार में शनिवार को 45 नए मामले सामने आये थे जिसमें पटना जिले से ही 30 मामले थे। वहीं रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 17 पॉज़िटिव मरीज़ पाए गए।

कोरोना

स्वास्थ विभाग ने जारी की रिपोर्ट

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें 93 हज़ार 300 टेस्ट किए गए। औरंगाबाद में एक, कैमूर में एक, रोहतास में एक, समस्तीपुर में एक, सीतामढ़ी में एक, सिवान में एक और पटना में नौ पॉज़िटिव मरीज़ मिले। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि देश के दूसरे राज्यों में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं दो कि चिंताजनक है। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादे नए पॉज़िटिव मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में रविवार को 2 हज़ार 922, केरल में 2 हज़ार 471, दिल्ली में 795, कर्नाटक में 562 और बिहार में 17 नए मामले पाए गए। पूरे देश में कोरोना के पॉज़िटिव मरीजों के मामले बिहार 20वें स्थान पर है।

कोरोना के 6 मरीज़ हुए स्वस्थ

स्वास्थ विभाग के मुताबिक 24 घंटे में पूर्व से संक्रमित रहे 6 कोविड मरीज रिकवर हुए और वह अभी स्वस्थ हैं। मौजूदा समय में रविवारो को बिहार में एक्टिव केस बढ़ कर 115 हो गए । इससे पहले शनिवार को प्रदेश में पॉज़िटिव मरीज़ों की तादाद 104 थी। जिसमें दो पॉज़िटिव मरीजों की हालत गंभीर बताई गई थी। फिलहाल अभी बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पटना जंक्शन समेत दूसरे स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से जांच टीम बढ़ाने के निर्देश सिविल सर्जन विभा कुमारी सिंह पहले ही दे चुकी हैं। अब बाहर से वाले यात्रियों की जांच की रेगुलर बेस पर की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Delhi Corona Update: दिल्ली में 632 ताजा कोविड-19 के मामले, पॉजिटिविटी दर में 3.3% की कमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+