9 बार विधायक रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का पटना में निधन

पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ कई पदों पर रह चुके सदानंद सिंह का निधन हो गया है। बुधवार की सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। सदानंद सिंह मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले थे। सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में हुआ है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने जाकर उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ राजनेता था। वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा लंबे समय तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे।

Recommended Video

      Congress Leader Sadanand Passes Away: बिहार कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ​का निधन | वनइंडिया हिंदी
      congress leader and former bihar assembly speaker sadanand singh passed away

      सदानंद सिंह साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे। साथ ही करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। उनके सभी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध थे। साथ ही वे आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में सदानंद सिंह चुनाव नहीं लड़े थे। भागलपुर जिले के कहलगांव सीट से कांग्रेस ने उनके बेटे शुभानंद मुकेश को टिकट दिया था। हालांकि इस चुनाव में उनके बेटे को हार मिली। इस सीट पर भाजपा से चुनाव लड़े पवन यादव ने जीत हासिल की थी।

      वहीं सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे एक अनुभवी राजनेता थे। क्षेत्र के लोगों में भी काफी लोकप्रिय थे। साल 2000 से 2005 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मर्माहत हूं।

      इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सदानंद सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। उनका लंबा सामाजिक व राजनीतिक अनुभव रहा। वो एक कुशल राजनेता था। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति तथा शोक संत्पत परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+