Bihar News: CM नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र, पूर्व CM मांझी लगाएंगे बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत

Bihar News: Jitan Manjhi Vs Nitish Kumar: बिहार में शिक्षक भर्ती परिणाम जारी होने के बाद से ही सियासत तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ झंडा बुलंद कर दिया है। एक तरफ़ पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। वीं दूसरी तरफ़ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत लगाएंगे।

2 नवम्बर को पटना के गांधी मैदान में बीपीएसपी पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उसी दिन बिहार के पूर्वी सीएम जीतनराम मांझी (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक) पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर सरकार ख़िलाफ़ बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत लगाएंगे।

cm nitsih kumar and manjhi news today

जीतनराम मांझी ने नीतीश सरकार पर शिक्षक नियुक्ति में घोटाले का आरोप लगाया है। इसी के मद्देनज़र वह अपने आवास पर अदालत लगाते हुए प्रदेश सरकार की पोल खोल करेंगे। जीतनराम मांझी ने कहा कि 2 नवंबर को BPSC शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के खिलाफ 11.30 बजे मेरे आवास (12M स्टैंड रोड,पटना) में 'बिहार शिक्षक अभ्यर्थी अदालत' लगाया जा रहा है।

इस अदालत में हम सभी लोग मिलकर शिक्षक नियुक्ति में हुए घोटाले दलील रखेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से यह शिकायत मिली है कि शिक्षक नियुक्ति में काफी गड़बड़ी की जा रही है। इस संबंध में जांच के लिए प्रदेश के सीएम और बिहार लोक सेवा आयोग को पत्र भी लिखा। लेकिन प्रदेश सरकार जब इस घोर अनियमितता में खुद शामिल है तो कार्रवाई कौन करेगा।

जीतनराम मांझी ने कहा कि इसलिए सभी लोग बिहार शिक्षक अभ्यर्थी अदालत में 2 नवंबर को 11.30 बजे सुबह अपने शिकायत के साथ ज़रूर पहुंचे। आपको बता दें कि जीतन राम मांझी ने शिक्षक भर्ती मामले में बिहार में कम अभ्यर्थियों के चुने जाने को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है।

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने शिक्षकों की नियुक्ति में धांधली के भी आरोप लगा चुके हैं। वहीं उन्होंने मांग की है कि बिहार में डोमिसाइल नीति लागू की जाए। ग़ौरतलब है कि BPSC द्वारा लिए गए बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में सबसे ज़्यादा झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थी कामयाब हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+