Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले CM Nitish के सांसद बदल सकते हैं पाला, इन बातों से मिले संकेत
Sitamarhi MP Sunil Kumar Pintu May Join BJP: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा जारी जाति आधारित गणना रिपोर्ट के बाद से प्रदेश अलग ही चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया है। बिहार में मांग उठने लगी है कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसके अलावा विपक्ष के नेता लगातार जातिगत आंकड़ों गड़बड़ी का भी दावा कर रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के जाति आधिरत गणना का स्वागत तो ज़रूर किया है, लेकिन रिपोर्ट में खामियों को लेकर प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। वहीं विपक्ष के साथ-साथ अब अपनी ही पार्टी के नेता भी आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में जदयू के सीतामढ़ी से सांसद सुनील कुमार पिंटू ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जाति आधारित गणना रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि है, वह तेली और साहू समाज के संयोजक हैं। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आंकड़ों में गड़बड़ी की रिपोर्ट मिल रही है। हम अपने समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर सीएम नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपेंगे कि इसे सही करवाया जाए।
सांसद सुनील कुमार पिंटू के तल्ख तेवर के बाद से ही सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि जदयू सांसद लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ सकते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कि वह भाजपा से ही जदयू में शामिल हुए थे।
2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के भीतरघात की वजह से नीतीश कुमार ने सुनील कुमार पिंटू को जदयू में शामिल कर NDA के तहत सीतामढ़ी से टिकट दिया था। चर्चा यह है कि अब बिहार में समीकरण बदले हैं, INDIA गठबंधन की तरफ़ से सांसद सुनील कुमार को टिकट मिलने की कम संभावना है, इसलिए वह भाजपा के पाले में जाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA उम्मीदवार के तौर पर दांव खेल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications