Video: CM नीतीश की इफ्तार पार्टी में नजर नहीं आए विपक्ष के नेता, डिप्टी सीएम तेजस्वी का दिखा जलवा
CM Nitish Kumar Iftar Party: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमज़ान के मौक़े पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। सीएम की इफ्तार पार्टी में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। वहीं विपक्ष के नेता पार्टी में शामिल नहीं हुए।

CM Nitish Kumar Party: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महफिल में चार चांद लगा दी। तेजस्वी यादव ने रोजेदारों के साथ इफ्तार पार्टी में शिरकत किया। वहीं सामूहिक दुआ में भी शामिल रहे।
Recommended Video
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रोजदारों की तकरीर सुनी। और अज़ान के बाद बाद इफ्तार किया। सीएम नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हर साल दावत-ए-इफ्तार का आयोजन होता आया है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज की पार्टी में राज्य के विभिन्न जिलों से लोगों ने शिरकत की, इस बात की खुशी है। हम सभी लोगों को इसी तरह से मिलजुल कर आपसी भाइचारे और प्रेम के साथ रहना है। साल 2017 में नेक संवाद बनाने के साथ ही इसकी शुरुआत हुई। कोरोना की वजह से सिर्फ दो साल इफ्तार पार्टी का आयोजन नहीं हो पाया। हर साल पार्टी का आयोजन होता है। आप लोगों को भी आमंत्रित करने पर, आप लोग शिरकत करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है।
सीएम की इफ्तार पार्टी में भाजपा नेताओं के शामिल नहीं होने पर जीतन राम मांझी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने कहा कि, पार्टी में नहीं आकर वह लोग समाज में बंटवारा का संदेश देना चाहते हैं। समाज में दूसरे तरह की सियासत से न ही बिहार और न ही देश के भला होगा। सांप्रदायिक सौहार्द बनाकर सभी लोगों के भाईचारा बनाते हुए आगे बढ़ने में ही प्रदेश का विकास होगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी पर विजय कुमार सिन्हा (नेता प्रतिपक्ष) ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नालंदा और सासाराम में लोग उपद्रव के शिकार हुए। प्रदेश सराक हिंसा रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब रही। इसके बाद भी सीएम दावत-ए-इफ्तार कर रहे हैं। भाजपा इफ्तार पार्टी का बहिष्कार करती है। पार्टी के कोई भी नेता पार्टी में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि सीएम ने भाजपा नेताओं को भी पार्टी का न्यौता भेजा था।
जदयू ने दिग्गज नेता जमा खान ने कहा राज्य में अमन चैन और भाईचारा की हम लोगों ने दुआ मंगी है। बिहार में कुछ लोग भंग करने के लिए साज़िश रच रहे हैं। बिहार की जनता को उन लोगों से सावधान रहना चाहिए। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछली बार एनडीए गठबंधन में शामिल रहने के बावजूद भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उस दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया था। ग़ौरतलब है कि इफ्तार पार्टी के तीन महीने बाद ही नीतीश कुमार ने भाजपा को झटका देते हुए एनडीए का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद राजद के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बना ली थी।
ये भी पढ़ें: Politics On Violence: भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो- राबड़ी देवी












Click it and Unblock the Notifications