बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा तोहफा, हर परिवार की महिला को मिलेंगे 10 हजार रुपये! क्या है नई स्कीम?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। उनकी अध्यक्षता वाली बिहार कैबिनेट ने शुक्रवार को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को मंजूरी दी, जिसके तहत हर लाभार्थी महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त में 10,000 रुपये सीधे खाते में दिए जाएंगे। इस योजना ने राज्य में चुनावी माहौल को और तेज कर दिया है।

नीतीश कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर अपने एक बयान में कहा कि, 'हमारी सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को मंजूरी दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।'

Nitish Kumar with Samrat Choudhary

2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता
इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि का हस्तांतरण सितंबर 2025 से शुरू होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि, 'महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद, मूल्यांकन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जा सकती है।'

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि, 'हम लोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमलोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।'

मुख्यमंत्री ने योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार बताए:

  • आर्थिक सहायता के रूप में हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपए की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाएगी।
  • इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की जाएगी और आवश्यकतानुसार नगर विकास एवं आवास विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
  • सितम्बर 2025 से ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि का ट्रांसफर शुरू किया जाएगा।
  • महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
  • राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

सीएम ने विश्वास जताया कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और मजबूत होगी, राज्य में बेहतर रोजगार के अवसर पैदा होंगे और मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर और नवंबर में आयोजित होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन मतदान तीन चरणों में होने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar SIR: नागरिकता साबित नहीं की तो कटेगा नाम—बिहार में 3 लाख वोटर को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+