Caste Census को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबके हित में बताया तो वहीं डिप्टी CM तेजस्वी ने कही ये बात
Caste Census को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे सबके हित में बताया है। इस मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Caste Census को लेकर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी दल के नेता प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके फायदे गिनाते नहीं थक रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा में अपने समाधान यात्रा के दौरान जातीय जनणना पर अपनी बात रखी। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि जातीय जनणना सबके हित में है, सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारे हक में फैसला दिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना तो केंद्र सरकार का काम है, हम तो प्रदेश में जातीय जनणना कर रहे हैं। प्रदेश के हर चीज की जानकारी होगी तभी तो विकास के काम को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी। जातीय जनगणना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में यह बयान दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि जब वह रेल मंत्री थे तो चाहते थे कि सदन में अलग से रेल बजट पेश किया जाए, संसद में जब रेल बजट पेश किया गया तो तमाम अखबारों में चर्चा हुई। वहीं उन्होंने कहा कि उस वक्त लोगों को ढेर सारी नौकरिया मिलीं।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ में कई विकास कार्य हुए हैं। वह जब विधायक थे तब से ही लोगों की समस्याएं सुनते आ रहो हैं। उन्होंने कहा कि वह जहां भी रहते हैं, लोगों के बीच बैठकर उनकी परेशानी सुनते हैं और उनके मसले को हल करते हैं। हम हमेशा से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते रहे हैं। राज्य में जाति आधारित जनगणना पर SC के आदेश पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि याचिका केवल प्रचार के लिए थी। SC ने कहा है कि जब तक सर्वे नहीं होगा, यह कैसे पता चलेगा कि किसे आरक्षण दिया जाना चाहिए. यह बिहार सरकार की जीत है। हम इस आदेश का स्वागत करते हैं।
ये भी पढ़ें: CM Nitish Kumar समाधान यात्रा पर नहीं, व्यवधान यात्रा पर निकले हैं- अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री












Click it and Unblock the Notifications