CM Nitish Kumar समाधान यात्रा पर नहीं, व्यवधान यात्रा पर निकले हैं- अश्विनी चौबे, केंद्रीय मंत्री

CM Nitish Kumar का काफिला समाधान यात्रा के मद्देनज़र बक्सर पहुंचा था, जहां कथित तौर पर काफिले को क्रॉस कराने के लिए ट्रेनों को रोकने का मामला सियासी रंग ले रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने इसकी जांच की मांग की है।

Central Minister Ashwini Choubey on CM Nitish Kumar Samadhan Yatra Buxar

CM Nitish Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रदेश भर में समाधान यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार काफिला बिहार के बक्सर ज़िला पहुंचा था। वहीं सीएम के काफिले की क्रॉस कराने की वजह से कथित तौर पर ट्रेनों को होल्ड पर रखा गया था। अब इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार के काफिले को क्रॉस कराने की वजह से कथित तौर पर ट्रेन रोकने के मामले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जांच की मांग की है।

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार को बक्सर के समाधान यात्रा में शिरकत करना था, इसलिए उनके काफिले को पास कराने के लिए कथित करीब 15 मिनट तक ट्रेनों को रोका गया था। मिली जानकारी के मुताबि बक्सर पुलिस लाइन से चलकर सीएम नीतीश कुमार का काफिला जिला अतिथि गृह जा रहा था। इस दौरान बक्सर के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग से काफिले का पास होना था, जिसकी वजह से ट्रेनों को रोक दिया गया था।

Recommended Video

    Bihar: Buxar में CM Nitish Kumar के काफिले के लिए रोकी ट्रेनें, भड़के Ashwini Choubey | वनइंडिया
    सीएम के काफिले की वजह से रोकी गई ट्रेनें ?

    सीएम के काफिले की वजह से रोकी गई ट्रेनें ?

    सीएम नीतीश कुमार के काफिले को पार कराने के लिए पटना-बक्सर सवारी गाड़ी और कामख्या एक्सप्रेस को रोकने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब गुमटी के गेटमैन संतोष कुमार से पूछा गया कि ट्रेन को क्यों रोका गया है, तो उसने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का काफिला गुजरने वाला है, इसलिए ट्रेनों को होल्ड किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रेन के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। क्या VIP कल्चर के लिए यात्रियों को परेशान करना उचिता है। वहीं इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेनों को रोका गया था।

    मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

    मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के लिए ट्रेन रोकने के मामले मे नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार की समाधान यात्रा नहीं, व्यवधान यात्रा है। इस पूरे मामले में जांच की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तंज भरे लहज़े मे कहा कि सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर नहीं व्यवधान यात्रा पर निकले हैं। इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें: 'उजला सोना' के व्यापार से पति और पत्नी 2 साल में बन गए 30 करोड़ के मालिक, 600 लोगों को दे रहे रोज़गार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+