Bihar Politics: अब चिराग पासवान के लिए लगा एक और पोस्टर, क्या इस विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव?

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दांव पेंच की सियासत शुरू हो चुकी है। वहीं विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेता को लेकर सीट की दावेदारी भी शुरू कर चुके हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारी पर चर्चा शुरू हो गई है।

लोक जनशक्ति पार्टी के शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली द्वारा पटना में बनाए गए एक पोस्टर में पासवान से शेखपुरा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है। पोस्टर में चिराग पासवान से लोगों की उम्मीद की बता लिखी गई है। इसके साथ ही उन्हें बिहार को प्रगति की ओर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Chirag Paswan Bihar Politics

बिहार के लिए एक उम्मीद: पोस्टर में चिराग पासवान की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है और साथ में संदेश लिखा है, "बिहार की उम्मीद का नाम चिराग है।" वहीं सवाल उठाया गया है कि जब वे पूरे बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनका प्रभाव एक सीट तक सीमित नहीं होना चाहिए।

चिराग पासवान से उम्मीदें: इमाम गज़ाली ने कहा कि विधानसभा चुनावों पर विचार करने और लोगों की आवाज सुनने के लिए चिराग पासवान का शुक्रिया अदा करता हूं। चिराग पासवान केवल पलायन ही नहीं रोकेंगे, बल्कि रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे। बिहार का भविष्य बदल सकते हैं और इसकी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में सुधार कर सकते हैं।

चिराग पासवान को चाहिए कि वह 169 शेखपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ें। आपको बता दें कि वर्तमान में चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्र में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। हालांकि पटना, दानापुर या हाजीपुर से उनके संभावित उम्मीदवारी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन अंतिम फैसला उन्हीं पर निर्भर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+