तेजस्‍वी यादव की पत्‍नी राजश्री को जेठ तेजप्रताप यादव ने छठ को लेकर दी खास सलाह

Chhath Puja 2025: बिहार में धूमधाम से मनाए जा रहे चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर हर कोई उत्‍साहित है। 25 अक्टूबर से शुरू हुए इस पर्व का समापन 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। यह व्रत काफी कठिन माना जाता है, जिसमें महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं। छठ पर्व चुनावी दंगल के बीच मनाया जा रहा है।

अपने परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद अकेले दम पर चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने छठ पर्व को लेकर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को सलाह दी है। तेज प्रताप के इस सुझाव ने छठ पर्व के महत्व और पारिवारिक परंपराओं को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है

Chhath Puja 2025

दरअसल, एक साक्षात्कार में तेज प्रताप यादव छठ पर्व बिहार की महिलाएं अत्यंत पवित्र मन से करती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके परिवार में लंबे समय से छठ पूजा नहीं हुई है, और उन्होंने छोटे भाई तेजस्‍वी यादी की पत्‍नी राजश्री से इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

तेज प्रताप ने राजश्री से बोली ये बात

तेज प्रताप ने एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्‍यू में कहा, "छठ पर्व में हम टीवी के माध्यम से तेजस्वी यादव से कहना चाहते हैं कि उनकी पत्नी राजश्री को छठ का पर्व करना चाहिए।" उन्होंने इसे अपनी मां द्वारा निभाई गई एक महत्वपूर्ण पारिवारिक प्रथा बताया, जिसे अब बहू होने के नाते राजश्री को जारी रखना चाहिए।

तेज प्रताप बोले- छठ हमारी प्रथा रही है

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, "जो हमारी प्रथा रही है, जो मेरी मां करती थी, वो हमारी बहू है तो अब उन्हें भी ये करना चाहिए।" तेज प्रताप ने दिवाली और दुर्गा पूजा जैसे अन्य रीति-रिवाजों का हवाला देते हुए परंपराओं को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

लालू परिवार क्‍यों नहीं मना रहा छठ पर्व

तेज प्रताप यादव ने यह भी बताया कि उनकी मां के अस्वस्थ होने और मधुमेह (शुगर) की समस्या के कारण उनके घर में अब छठ का पर्व नहीं होता है। उन्होंने दोहराया कि तेजस्वी की पत्नी को यह पवित्र अनुष्ठान करना चाहिए।

महुआ में तेज मनाएंगे छठ का पर्व

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस बार वे छठ का त्योहार अपने घर जाने के बजाय महुआ में ही मनाएंगे। बिहार और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में छठ पर्व का विशेष महत्व है, जहाँ सूर्य देव की उपासना की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+