Chhapra Hooch row: 'जो गड़बड़ पिएगा वो मरेगा... ', सहायता राशि के सवाल पर बोले सीएम नीतीश, देखें Video
Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब पीकर जिनकी मृत्यु हुई उनके परिवार को सहायता राशि देने से बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इनकार कर दिया है। उन्होंने विधानसभा सत्र में कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता।

बिहार के छपरा में कुछ दिन पहले जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद लगातार बिहार की नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार को लगातार घेर रही है।बीजेपी ने जहरीली शराब मामले को लेकर शुक्रवार को राज भवन में विरोध मार्च भी निकाला।
वहीं शुक्रवार को बिहार विधान सभा सत्र के दौरान नीतीश कुमार से जब विपक्ष ने सवाल के जवाब में कहा शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता... इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते हैं।
बिहार सीएम ने कहा जो गड़बड़ पिएगा वो मरेगा। मत पियो, जो पिएगा वो मरेगा,और जो शराब पीकर मरेगा उसके परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया देंगे। उन्होंने विधानसभा सत्र में कहा ये लोग किस तरह की सहानभूति के लायक नही है।
#WATCH शराब पीकर मृत्यु पर हम उसे सहायता राशि देंगे? ये सवाल ही नहीं पैदा होता... इसलिए यह बातें सही नहीं है। जब हम संसद का चुनाव लड़ते थे तब पार्टियां हमारे साथ नहीं थी फिर भी CPI-CPM के लोग हमारा साथ देते थे: बिहार विधानसभा में विपक्ष को कहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना pic.twitter.com/AKH0a8etQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2022
बता दें न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बिहार के छपरा में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 50 हो गई है । नीतीश कुमार सरकार ने अप्रैल 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं अधिकारियों ने कहा कि बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जहां मंगलवार रात से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 12 अन्य बीमार हो गए हैं।
बता दें 1 अप्रैल 2016 को नीतीश सरकार ने बिहार में शराबबंदी की थी। उस समय बिहार में भाजपा के साथ नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार थी और अभी कुछ माह पहले नीतीश कुमार ने भाजपा से नाराज होकर उससे नाता तोड़र लालू प्रसाद यादव की पार्टी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी और तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया। तभी से भाजपा के निशाने पर नीतीश कुमार हैं। छपरा में जहरीली शराब पीने से अब तक कई दर्जन लोगों की जान चली गई।
पटना (बिहार): बीजेपी ने जहरीली शराब मामले को लेकर राजभवन में विरोध मार्च निकाला। pic.twitter.com/8d7fpfPrPY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2022
VIDEO: 52 साल की आंटी ने 21 साल के लड़के से की शादी, ब्याह रचाकर बोले- बस दिल देखा जाता है












Click it and Unblock the Notifications