बिहार: चिराग पासवान को झटका, लोजपा सांसद का बेटा लड़ रहा लालू की पार्टी के टिकट पर चुनाव

पटना। बिहार में एनडीए से अलग होकर विधानसभा चुनाव लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को हाल ही झटका लग गया। लोजपा में दो टर्म से सांसद चौधरी महबूब अली कैसर का बेटा अब लालू यादव की पार्टी से चुनाव लड़ रहा है। इससे लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। ​बता दें कि, सांसद महबूब अली के बेटे चौधरी यूसुफ कैसर ने पिछले हफ़्ते ही राजद का दामन थामा था।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: LJP MP Mehboob Ali Kaiser के बेटे को RJD ने दिया टिकट |वनइंडिया हिंदी
    Chaudhary Yusuf Kaiser, The son of LJP MP Mehboob Ali contest election from RJD

    राजनीति के जानकारों का कहना है कि, ऐसा यूसुफ ने अपने पिता सांसद चौधरी महबूब अली कैसर की सहमति से ही किया है। यूसुफ युवा लोक जनशक्ति के महासचिव भी रह चुके हैं और उनके अपने सांसद का यह कदम चिराग़ के लिए झटका माना जा रहा है। राजद में आने के बाद अब यूसुफ़ अपने ख़ानदान की परंपरागत सीट सिमरी बख्तियारपुर से उम्मीदवार होंगे। इस सीट से कैसर परिवार के तीन पीढ़ी के लोग प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जीत की पूरी उम्मीद है।

    Chaudhary Yusuf Kaiser, The son of LJP MP Mehboob Ali contest election from RJD

    वहीं, ध्यान देने लायक दूसरी बात यह है कि, यूसुफ के पिता महबूब अली लोजपा के उन सांसदों में से एक हैं, जो एनडीए में रहकर बिहार के चुनाव लड़ना चाहते थे और उनका कहना था कि बेवजह नीतीश कुमार से कटुता बढ़ाई जा रही है। लोजपा खेपे से ताजा खबर यह भी मिली है कि, पार्टी ने दूसरे और तीसरे चरण में भी अपने प्रत्याशी उतारने का फ़ैसला किया है और अगले एक दो दिन में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+