Chapra News: प्रेमी की पिटाई पर ग्रामीणों से उलझी 2 बच्चों की मां,हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद हुई मंदिर में शादी

Chapra Love Marriage News: बिहार के छपरा ज़िले से प्रेम विवाह का अजीब मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने 2 बच्चों की मां की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला को प्रेमी के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था।

स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हुए और प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख महिला ग्रामीणों से उलझ गई। विवाद बढ़ने के बाद गांव के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी की शादी करवा देने का फैसला लिया।

Chapra Love Affair New

27 वर्षीय सोनम देवी और 30 वर्षीय उपेंद्र राम की ग्रामीणों ने मंदिर में शादी करवा दी। प्रेमिका सोनम देवी की 6 साल पहले मढ़ौरा थाना इलाके के धेनुकी गांव में शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां है, वहीं प्रेमी उपेंद्र राम कुंवारा है, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव का निवासी है।

सोनम के पति पेश से मजदूर है, वहीं सोनम का प्रेमी भी उसके पति के साथ ठेकेदारी में काम किया करता था। इस वजह से उपेंद्र सोनम के घर आया जाया करता था। धीरे-धीरे सोनम और उपेंद्र की नज़दीकियां बढ़ती चली गई और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

सोनम और उपेंद्र के बीच पिछले दो महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोनम देवी अपने मां के गांव लतरहिया आई हुई थी। प्रेमी उपेंद्र राम उससे मिला वहां पहुंचा था। जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ लिया। जहां दोनों की शाद करवा दी गई।

सोनम ने बताया कि उसका पति नशा करता है, घर परिवार पर कोई ध्यान नहीं देता है। करीब 2 महीने से उपेंद्र के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है, प्रेमी के साथ ही रहेगी।

प्रेमी उपेंद्र का आरोप है कि सोनम ने रविवार की रात कॉल करके बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर ज़बरदस्ती शादी करवा दी। सोनम के पति ने उसके साथ मारपीट की थी, इसलिए वह अपनी मां के घर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+