chapra Election 2025 Results: नहीं चला खेसारी लाल का फिल्मी जादू, बीजेपी की छोटी कुमारी ने चटाई धूल

Chapra Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे इंडिया अलायंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा हो सकता है। महागठबंधन को करारी हार मिली है और दूसरी ओर एनडीए प्रचंड बहुमत से जीत रही है। दोपहर 1.30 बजे तक के रुझानों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में एनडीए की सरकार दमदार वापसी कर रही है। हाई प्रोफाइल सीट छपरा की बात करें, तो यहां भी आरजेडी को करारी मात मिलती दिख रही है। बीजेपी की छोटी कुमारी ने अच्छी बढ़त बना ली है।

छपरा सीट पर आरजेडी ने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव उर्फ शत्रुघ्न यादव को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जमकर मेहनत भी की और उनके लिए प्रचार करने खुद तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। हालांकि, इसके बावजूद उनका ग्लैमर और स्टारडम जनता के दरबार में फीका हो गया।

Chapra Election 2025 Results Khesari lal

Chapra Election 2025 Results: खेसारी का जादू साबित हुआ फीका

⦁ छपरा विधानसभा चुनाव की बात करें, तो यहां 5 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी की छोटी कुमारी अपनी बढ़त बरकरार रखी हुई हैं।

⦁ पांच राउंड की गिनती पूरी होने के बाद छोटी कुमारी की बढ़त करीब 3,000 वोटों की है।

⦁ अभी 28 राउंड के वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result: इन 4 वजह से हुई महागठबंधन की दुर्गति, तेजस्वी यादव का घमंड पड़ा भारी!

khesari lal को नहीं मिला सुपरस्टार होने का फायदा

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखें, तो ऐसा लग रहा है कि यहां यूट्यूबर्स और स्टार्स को ज्यादा तरजीह नहीं मिली है। मनीष कश्यप और रितेश पांडेय जैसे उम्मीदवार हार की कगार पर हैं। छपरा से खेसारी लाल यादव की सीट भी फंसती नजर आ रही है। हालांकि, 28 राउंड की गिनती के बाद ही पता चल सकेगा कि नतीजे आखिरकार किसके पक्ष में गए हैं। अब तक के रुझानों से ऐसा लग रहा है कि एनडीए 200 पार का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: NDA '200 के पार’ की दहलीज पर! महागठबंधन 50 भी क्यों ना छू सका? पूरी कहानी जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+