बिहार: 45 साल बाद परिवार में पैदा हुई बेटी, ढोल बाजे के साथ परिजनों ने किया स्वागत
छपरा के एक परिवार में 45 सालों के बाद बेटी हुई तो परिवार वाले खुशी से झूम उठे, इतना ही नहीं नवजात को बाज़ाबते डोली और बैंड बाजे के साथ अस्पताल से घर लाया गया।
छपरा, 25 जुलाई 2022। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन पर राज्य और केंद्र दोनों सरकारें काम कर रही हैं। समाज में बेटी को बचाने के लिए जागरुकता अभियान चला जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद ऐसी खबर देखने को मिल जाती है कि बेटी पैदा होने पर बहू को प्रताड़ित किया जा रहा है। मां-बाप बेटी नहीं बेटा चाहते थे, नवजात को छोड़ कर दंतपती फ़रार इस तरह की खबरें अकसर देखने को मिलती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसे पढ़ कर आप भी कहेंगे, 'परिवार हो तो ऐसा'।

बेटी के आगमन पर परिवार वालों ने मनाया जश्न
छपरा के एक परिवार में 45 सालों के बाद बेटी हुई तो परिवार वाले खुशी से झूम उठे, इतना ही नहीं नवजात को बाज़ाबते डोली और बैंड बाजे के साथ अस्पताल से घर लाया गया। एकमा नगर पंचायत क्षेत्र के रहना वाले शिवजी प्रसाद के बेटे की पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया, जिसके बाद पूरे धूम-धाम से परिजनों ने एकमा निजी हॉस्पिटल से नन्हीं बच्ची को लाने के पालकी का इंतज़ाम किया और बैंड बाजे के साथ डोल में बैठाकर घर ले गए।

बेटी पैदा होने की खुशी में पिता का अनोखा जश्न
बेटी पैदा होने की खुशी में पिता ने अनोखा ही जश्न मनाया, बेटी को घर ले जाने के लिए अस्पताल के एंबुलेंस का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि डोली सजाई गई और उसमे बैठाकर बच्ची को ले जाया गाय। मिली जानकारी के मुताबिक इस परिवार में 45 साल बाद बेटी पैदा हुई है। बेटी के आगमन पर परिजन इतना ज्यादा खुश हुए की अस्पताल में नोटों की बारिश करते हुए सभी कर्मचारियों का मुंह मीठा करवाया

ग्रामीणों ने की जमकर तारीफ़
गांव पहुंचने पर खूब जश्न मनाया गया, परिजनों ने खूब मिठाइयां बांटीं। गांव में जब अस्पताल से डोली में बहू आई तो लोगों ने नज़ारा देखने के बाद बालो परिवार हो तो ऐसा, बेटी को समाज में इस तरह से स्वीकार करना चाहिए। इस परिवार ने समाज में एक अलग मिसाल पेश की। एकमा नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले धीरज गुप्ता के घर बेटी का आगमन हुआ है। धीरज के बड़े भाई बबलू गुप्ता ने कहा कि हम लोग 4 भाई हैं लेकिन किसी को भी बेटी नहीं थी। परिवार में बेटी के आगमन के लिए हर कोई तरस रहा था और अब भगवान ने करीब 45 वर्षो के बाद हम लोगों को बेटी की खुशी दी है।
ये भी पढ़ें: बिहार: एक धमाका और ढह गया तीन मंजिला इमारत, कैसे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, इनसाइड स्टोरी
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications