Patna में बदमाशों का तांडव! बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक साथ 4 लोगों को मारी गोली, जानिए मामला

Patna में स्नैचिंग के दौरान हुई फायरिंग में 4 लोग जख्मी हो गए, देर रात IGIMS में सभी घायलों का ऑपरेशन किया गया। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Chain Snatcher shot four people injured near urja stadium shashtri nagar patna

Patna News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हत्या, लूट और मर्डर जैसी वारदात की खबरें देखने को मिल रही हैं। ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां देर रात अपराधियों ने चैन स्नैचिंग के दौरान चार लोगों को गोली मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक बेखौफ़ अपराधी ने शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र ऊर्जा स्टेडियम के पास वारदात को अंजाम दिया है। एक महिला से करीब 1 बजे रात में बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की। वारदात के दौरान फ़ायरिंग होने से हॉस्टल संचालिका समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि हॉस्टल संचालिका स्कूटी से सवार होकर घर लौट रही थी, उनके साथ चार और लोग भी थे। ऊर्जा स्टेडियम के पास घात लगाए तीन अपराधियों ने हॉस्टल संचालिका और उनके साथ आ रहे साथियों को घेर लिया। वहीं बदमाशों ने हॉस्टल संचालिका से चेन मांगी, हॉस्टल संचालिका ने जैसे ही चेन देने के लिए खोली उनके साथियों ने शोर माचान शुरू कर दिया। हल्ला मचाने पर अपराधियों ने आपा खोते हुए फ़ायरिंग कर दी। जिससे वह लोग ज़ख्मी हो गए। घायलों को इलाज के IGIMS में भर्ती कराया गया, देर रात में ही सभी घायलों का ऑपरेशन किया गया। मामले में पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

बिहार की राजधानी पटना में हुए स्नैचिंग और फायरिंग की वारदात से स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि जब राजधानी में अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं, तो प्रदेश के अन्य ज़िलों के क्या हालात होंगे। आए दिन बेखौफ़ अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। इस तरह खुलेआम वारदात होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: Siwan News: ताड़ी पीने आया BSF जवान, 80 रुपये के लिए एक व्यक्ति को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+