Patna Opposition Meets Update:2024 में PM पद की कोई वैकेंसी नहीं है, विपक्षी एकता एक झूठ है- पशुपति पारस
Opposition party meeting for lok sabha election 2024 in patna: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र शुक्रवार को सीएम आवास पर विपक्षी एकता को मज़बूत करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई। विपक्षी नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विपक्षी एकता का संयोजक बनाया गया है।
विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भाजपा नेताओं ने बैठक में शामिल नेताओं और बैठक तीखी बयानबाज़ी शुरू कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में PM पद की कोई वैकेंसी नहीं है। विपक्षी एकता एक झूठ है। बैठक सिर्फ फोटो सेशन के लिए आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सभी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए बैठक में शामिल हुए हैं।

कालाहांडी (ओडिशा) में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोगों से मुखातिब होते हुए विपक्षी एकता पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने लालू प्रसाद यादव को जेल में डाला था। नीतीश कुमार को इंदिरा गांधी ने पूरे 20 महीने जेल में डाला था। आज पटना की धरती पर वह राहुल का स्वागत करते हुए नज़र आए। राजनीति में क्या से क्या हो गया, कहां से चले थे और कहां पहुंच गए?
Recommended Video
जेपी नड्ड ने उद्धव ठाकरे पर भी ज़ुबानी हमला बोला है, उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के पिता 'हिंदू सम्राट' बाला साहेब ठाकरे कहा करते थे कि शिव सेना को वह कांग्रेस नहीं बनने देंगे। कांग्रेस से अगर मुझे हाथ मिलाना पड़ा तो मैं अपनी दुकान बंद कर दूंगा। आज बाला साहेब ठाकरे सोच रहे होंगे कि उनके अपने बेटे ने ही शिवसेना की दुकान बंद कर दी।
विपक्ष की बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में कहा कि इन लोगों ने बैठक का मोदी हटाओ दिया, लेकिन यह गठबंधन परिवार बचाओ का है। सारी परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं। ऐसी कोशिश 2019 में भी हुई थी, जो कि नाकामयाब रही।












Click it and Unblock the Notifications