जनता और जनादेश के साथ विश्वासघात की नीतीश कुमार को सजा मिलनी चाहिए या नहीं- अमित शाह
अमित शाह ने करीब आधे घंटे के संबोधन के दौरान लालू के कार्यकाल, नीतीश कुमार के गठंबधन तोड़ने, बांग्लादेशी घुसपैठ, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर जमकर जुबानी हमला किया। अमित शाहा का पूरा संबोधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...
पूर्णिया, 23 सिंतबर 2022। अमित शाह के बिहार दौरे से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी दलों के नेताओं ने अमित शाह के दौरे से पहले ही ज़ुबानी हम शुरू कर दिया था। वहीं आज देश के गृह मंत्री अमित शाहा जनभावना सभा के मद्देनज़र सीमांचल पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिशन 2024 को लेकर हुंकार भरते हुए महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा प्रहार किया।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जनसभा को संबोधित
अमित शाह ने करीब आधे घंटे के संबोधन के दौरान लालू के कार्यकाल, नीतीश कुमार के गठंबधन तोड़ने, बांग्लादेशी घुसपैठ, सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर जमकर जुबानी हमला किया। अमित शाहा का पूरा संबोधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ईर्द गिर्द ही घूमता रहा। इस दौरान उन्होंने अपने सीमांचल दौरे और जनसभा पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर भी खूब हमला बोला। बैक टू बैक महागठबंधन की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
Recommended Video

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना
अमित शाह ने बीजेपी के साथ विश्वासघात के लिए जनादेश से नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने सभा में बैठे समर्थको से पूछते हुए कहा कि आपने मोदीजी के नाम पर वोट किया था, कि सीएम नीतीश का चेहरा देखकर। जनता और जनादेश के साथ विश्वासघात की नीतीश कुमार को सजा मिलनी चाहिए या नहीं।

'धोखेधडी का कमल खिलाकर जवाब देना है'
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि ये कोई पहली बार नहीं जब सत्ता के लिए नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ धोखा किया है। नीतीश कुमार का पलटी मारने का लंबा इतिहास रहा है। इस बात का जिक्र करते हुए समाजवादी नेता जोर्ज फर्नांडिस की याद भी दिलाई। वहीं उन्होंने कहा कि ये उस जयप्रकाश की भूमि है जिसने इंदिरा के इमरजेंसी के खिलाफ हुंकार भरी थी। अब भारी जनादेश के साथ हुई धोखेधडी का कमल खिलाकर जवाब देना है।

2025 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएंगे- शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीति में आने के बाद कई लोगों को धोखा दिया है। नीतीश कुमार के पास 2014 में सिर्फ 2 लोकसभा सीटें थीं, वह 'ना घर के रहे थे, न घाट के'। बिहार की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव लालू-नीतीश की जोड़ी को साफ कर देगी। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जिस एंटी कांग्रेस सियासत से जन्म लिया था, उसी की पीठ में छुरा घोंप दिया। अब वो आरजेडी और कांग्रेस के पास चले गए। हम स्वार्थ और सत्ता की राजनीति की बजाय सेवा और विकास की सियासत में यकीन रखते हैं। 2025 के चुनावों में हम पूर्ण बहुमत के साथ यहां सत्ता में आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार के बच्चों और महिलाओं को सोनू सूद का तोहफा, आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया ये क़दम












Click it and Unblock the Notifications