लालू यादव के बैडमिंटन खेलने पर CBI ने दायर किया हलफनामा, तेजस्वी यादव बोले- उन्होंने बस एक या दो शॉट...
Lalu Yadav playing badminton: सिंगापुर से कुछ समय पहले अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर लौटे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रयाद यादव हाल ही में बैडमिंटन खेलते नजर आए थे। जिसके बाद आरजेडी नेता लालू यादव की जमानत के खिलाफ सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया है। इस हलफनामें पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया में प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जब कोई इलाज कराकर आता है तो उसे कई चीजों से परहेज करना पड़ता है। लालू यादव को अब जीवन भर दवा लेनी पड़ेगी। उन्होंने उस दिन ठीक से बैडमिंटन नहीं खेला, उन्होंने बस एक या दो शॉट खेले...."
तेजस्वी यादव ने कहा "ऐसा थोड़े है कि जितने बीमार व्यक्ति हैं उन सबको अस्पताल में ही डाल दिया जाए। ये क्या बात है कि बीमार व्यक्ति कुछ कर नहीं सकता है। ये कोई गलत काम है क्या? ये कोई परहेज है ...क्या खाना उठना बैठना, मिलना जुलना, मीटिेंग क्यों नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम इस सबका जवाब कोर्ट में देंगे।"
बता दें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करवाकर कुछ ही महीने पहले वापस लौटे हैं। बीमारी के चलते चारा घोटाले में जमानत पर रिहा चल रहे लालू प्रसाद यादव कुछ दिन पहले बैंडमिंटन खेलते नजर आए थे। जिसको देखने के बाद सीबीआई ने लालू यादव की जमानत को चैलेंज देते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है। जिस पर उनके बिहार डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव ने जबाब दिया है।
वहीं लेखक मनोज मित्ता की पुस्तक 'कास्ट प्राइड' का पटना में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव विमोचन करते हुए कहा हमने हाल ही में जाति जनगणना कराई...केंद्र सरकार जाति जनगणना को नफरत की नजर से देख रही है। किसी की आर्थिक स्थिति और जाति के बारे में जाने बिना नीतियां कैसे बनाई जा सकती हैं।
#WATCH | Patna, Bihar | On CBI filing an affidavit in Supreme Court against RJD leader Lalu Yadav's bail after he was seen playing badminton, Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav says, "When someone comes after treatment, he has to abstain from many things. Lalu Yadav has to take… pic.twitter.com/5VyGdnOPNQ
— ANI (@ANI) August 26, 2023












Click it and Unblock the Notifications