Caste Census: केंद्र के हलफनामे पर लालू यादव बोले- भाजपा और संघ जाति जनगणना नहीं करवाना चाहती है
Caste Census: जाति जनगणना संबंधी केस में केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हलफनामा दाखिल किया गया है। इस हलफनामे पर आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनके बिहार के डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लालू और उनके डिप्टी सीएम बेटे दोनों ने ही केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा देश में किसी भी हालत में जाति जनगणतना नहीं करवाना चाहती है।

आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा बीजेपी और संघ (आरएसएस) इसे (जाति जनगणना) नहीं चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में जाति जनगणना पर सर्वेक्षण पूरा हो चुका है।
तेजस्वी बोले- भाजपा की मंशा साफ नजर आ रही है
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जाति जनगणना पर केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे पर कहा कि भााजपा सिर्फ झूठ बोलना और सच को दबाना जानती है। भाजपा ने अपने हलफनामें में इसका विरोध करके यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भाजपा जाति आधारित जनगणना नहीं चाहती है और इसलिए इसका विरोध कर रही है। यदि वे इसका समर्थन करते हैं, तो उन्हें पूरे देश में इसे (जाति जनगणना) कराना चाहिए।
जानें क्या है मामला
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने दावा किया था कि राज्य में जातीय जनगणना का सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं ने इस सर्वे का डाटा रिलीज करने की मांग की थी।
21 अगस्त को जातीय जनगणना पर रोक लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की थी । इसमें जातीय गणना पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकओं पर कोर्ट ने सुनवाई की थी। तीन सदस्सीय बेंच से 7 दिन का समय मांगा था। जिसके बाद 28 अगस्त को आज सुनवाई हुई।
केंद्र ने आज पेश किया हलफनामा, जानें क्या कहा
जातीय जनगणना को लेकर 21 अगस्त के बाद आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मे फिर सुनवाई हुई जिसमें केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल किया है। जिसमें केंद्र सरकार ने कहा कि जनगणना करवाने का अधिकार राज्यों के पास नहीं है।
#WATCH | On the affidavit filed by Center in the Supreme Court on caste census, Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav says, "They have no knowledge. They only know how to lie and suppress the truth. They have opposed it even in the affidavit... It has been made clear that the BJP does… pic.twitter.com/0JeiKd2H0T
— ANI (@ANI) August 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications