Caste Based Survey: 50 लाख से अधिक बिहारी राज्य से रहते हैं बाहर, 34 फीसदी आबादी है गरीब
Caste Based Survey: बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste Based Survey) पर विधानसभा में विशेष आंकड़ा प्रस्तुत किया है। विधानसभा में पेश किए गए जाति सर्वेक्षण के अनुसार, उन्होंने बताया कि 50 लाख से अधिक बिहारवासी आजीविका या शिक्षा के लिए राज्य से बाहर रहते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे सर्वेक्षण में बिहार में साक्षरता दर 79.70 प्रतिशत है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में साक्षरता दर अधिक है। बिहार में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 953 महिलाएं हैं, जबकि 2011 में यह संख्या 918 थी।

बिहार में 6 हजार से कम कमा रहे 34 प्रतिशत आबादी
बिहार सरकार ने विधानसभा को बताया कि राज्य के 34.1 प्रतिशत परिवार गरीब हैं, जो प्रति माह 6 हजार रुपये से कम कमाते हैं। उन्होंने कहा कि 6 हजार रुपये प्रति माह तक कमाने वाले परिवारों को गरीब श्रेणी में रखा गया है।
94 लाख से अधिक बिहार के लो गरीब
सर्वे में पता चला है कि ऊंची जाति के लोग काफी गरीब हैं। लेकिन, पिछड़े वर्गों, दलितों और आदिवासियों में यह प्रतिशत काफी अधिक है। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिहार में लगभग 2.97 करोड़ परिवार रहते हैं, जिनमें से 94 लाख से अधिक (34.13 प्रतिशत) गरीब हैं।
'46 लाख बिहारी अन्य राज्यों में आजीविका के लिए रहते हैं'
लगभग 46 लाख बिहारी अन्य राज्यों में आजीविका के लिए रहते हैं। वहीं, 2.17 लाख बिहारी विदेशों में रहते हैं। दूसरे राज्यों में पढ़ाई करने वालों की संख्या लगभग 5.52 लाख है, जबकि लगभग 27 हजार बिहारी छात्र-छात्राएं विदेश में रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News: हे.. छट्ठी मैय्या! बिहार को पलटूराम से मुक्त करें... और क्या-क्या बोले अमित शाह, क्या हैं मायने?












Click it and Unblock the Notifications