एफबी पर भड़काऊ पोस्ट के लिए गिरिराज सिंह के भांजे पर केस

पटना। सोशल मीडिया पर किए जा रहे भड़काऊ और विवादित पोस्ट को लेकर प्रशासन लगातार कानूनी कार्रवाई कर रहा है। इसी दौरान केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह के भांजे पर भी फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने को लेकर एफआईआर दर्ज किया गया है। दरअसल मंगलवार की दोपहर से ही फेसबकु और वाट्सऐप पर एक भड़काऊ मैसेज वायरल हो रहा था जिसकी जांच की गई तो यह पता चला कि यह मैसेज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भांजा प्रिय रंजन उर्फ संतोष कुमार की फेसबुक वॉल से वायरल हुआ है जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं प्रिय रंजन का कहना है कि यह आपत्तिजनक मैसेज किसी दूसरे के द्वारा उनकी फेसबुक वॉल पर आया था जिस का हमने सिर्फ जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि हमने फेसबुक से किसी भी आपत्तिजनक विषय को लेकर भड़काऊ मैसेज वायरल नहीं किया है। वहीं पुलिस प्रियरंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर केस की जांच पड़ताल कर रही है।

भांंजे की फेसबुक वाल से मैसेज वायरल

भांंजे की फेसबुक वाल से मैसेज वायरल

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर से ही सोशल मीडिया फेसबुक और वाट्सऐप पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल किया गया था जिसको लेकर इलाके में तनाव का माहौल कायम हो रहा था। जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो वायरल हो रहे मैसेज की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पहला मैसेज गिरिराज सिंह का भांजा की फेसबुक वॉल से वायरल हुआ था तो दूसरा डुमरिया ब्लॉक के मैगरा थाना एरिया बिकुआ कलां गांव के रहने वाले तीन लोगों के वाट्सएप ग्रुप से जिसके बाद पुलिस ने तीनों लोगों को भड़काऊ मैसेज वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही जांंच-पड़ताल

पुलिस कर रही जांंच-पड़ताल

पुलिस ने गिरिराज सिंह के भांजा प्रियरंजन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। यह मामला बेलागंज थाने थाने में दर्ज कराया गया है। जैसे ही मामले में केंद्रीय मंत्री के भांजे की बात सामने आई, जांच कर रही पुलिस ने जिले के आला अधिकारी को मामले की जानकारी दी और उनके आदेशानुसार उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रियरंजन गिरिराज सिंह का भांजा होने के साथ-साथ पूर्व आईबी चीफ दीनानाथ शर्मा का भतीजा है।

इस मामले में तीन की गिरफ्तारी

इस मामले में तीन की गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए के बेलागंज थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फेसबुक अकाउंट से विवादित मैसेज वायरल होने की सूचना मिली थी जिसके बाद जांच पड़ताल शुरू की गई और इस मामले में प्रियरंजन तथा दूसरे गांव के 3 लोगों का नाम सामने आया। इसके बाद प्रियरंजन के खिलाफ बेलागंज में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पर अधिकारी के निर्देशानुसार जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं भड़काऊ मैसेज वायरल करने के मामले में आरोपी बने गिरिराज सिंह के भांजे प्रियरंजन ने वरीय पुलिस अधिकारी से यह मांग की है कि जो आरोप लगाया गया है उसमें उनके फेसबुक अकाउंट की जांच किया जाए। अगर हम दोषी पाए गए तो ठीक नहीं तो केस वापस लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+