Bihar By-election Results 2022: 'सब मिलकर भी BJP को नहीं हरा सकते, शाहनवाज हुसैन का RJD-JDU पर निशाना
छह राज्यों में हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। बीजेपी कई राज्यों में आगे चल रही है। साथ ही कई सीटों पर कब्जा भी जमाया है। बिहार के गोपालगंज में बीजेपी ने जीत हासिल की है।
छह राज्यों में हुए उपचुनाव के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है। बीजेपी कई राज्यों में आगे चल रही है। साथ ही कई सीटों पर कब्जा भी जमाया है। बिहार के गोपालगंज में बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं मोकामा में आरजेडी का जलवा कायम रहा। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जेडीयू-आरजेडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जद(यू) ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और राजद में चला गया लेकिन गोपालगंज में भाजपा को नहीं हरा सका।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि ये सब मिलकर भी बीजेपी को नहीं हरा सकते। मोकामा में आरजेडी की जीत का अंतर कम हो गया। यह दिखाता है कि भविष्य भाजपा का है। हम लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें जीतेंगे।
Recommended Video
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर शिवसेना आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा नेता भव्य विश्नोई को जीत मिली है। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा, जबकि बिहार की मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी को जीत मिली है। गोपालगंज में भाजपा को जीत मिली है। महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर शिवसेना आगे है।
तीन नवंबर को हुआ था मतदान
तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर 47 उम्मीदवार उतरे, इनमें टीआरएस सबसे आगे है। ओडिशा की धामनगर सीट पर बीजेपी को लीड मिली है। मतगणना जारी है। आज देर शाम तक सभी सात विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाने की संभावना है। बता दें कि देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर गुरुवार (3 नवंबर) को उपचुनाव के तहत मतदान कराए गए थे।
यह भी पढ़ें- रेप केस: बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को 'सुप्रीम' राहत, FIR दर्ज करने के आदेश पर रोक












Click it and Unblock the Notifications