कौन है ये 'बुलेट वाली दुल्हनिया'? घोड़ी-बग्गी नहीं, बुलेट पर बिठाकर निकाली भाई की बारात

ना ही लग्जरी वाहन, ना ही रथ और ना ही घोड़े पर सवार देखा। बल्कि दुल्हनिया को लाने के लिए दूल्हे राजा बुलेट से ससुराल पहुंचे

गया, 16 जून 2022। शादी के दिन लोग यही सोचते हैं कि लग्ज़री कार लेकर बारात में जाएंगे। शादी समारोह में मौजूद मेहमानों के ज़ेहन में भी यही बात रहती है कि दूल्हे राजा लग्जरी वाहन, रथ या फिर घोड़े पर सवार होकर आएंगे। लेकिन इस बारात में शामिल लोगों ने दूल्हे को ना ही लग्जरी वाहन, ना ही रथ और ना ही घोड़े पर सवार देखा। बल्कि दुल्हनिया को लाने के लिए दूल्हे राजा बुलेट से ससुराल पहुंचे। दूल्हे अपनी छोटी बहन के शौक को पूरा करने के लिए बुलेट पर सवार होकर बारात संग दुल्हनिया लाने पहुंचे। गया शहर के चिरैयाटांड़ से निकली अनोखी बारात खरखुरा संगम चौक के पास पहुंची। जहां से दूल्हे राजा दुल्हनिया के घर बुलेट पर सवार होकर पहुंचे। ग़ौरतलब है कि दूल्हे की छोटी बहन निक्की बुलेट चला रही थी और दूल्हे राजा उसके पीछे बुलेट पर सवार थे।

दुल्हन बन बुलेट से पहुंची थी निक्की

दुल्हन बन बुलेट से पहुंची थी निक्की

बुलेट चलाने वाली दूल्हे की छोटी बहन निक्की वर्ष 2020 में बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से बिहार/झारखंड में चर्चित हुई थी। दरअसल निक्की ने 3 मार्च 2020 को चिरैयाटांड़ मोहल्ले स्थित अपनी शादी में भी दुल्हन बन बुलेट चलाते हुए दूल्हे के पास आई थी। तभी से ही वह बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से चर्चित है।

एक बार फिर सुर्खियों में निक्की

एक बार फिर सुर्खियों में निक्की

राजेश यादव की पुत्री निक्की( बुलेट वाले दुल्हनिया) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार निक्की ने अपने बड़े भाई मनीष को दूल्हा बनाकर बुलेट से मंडप तक पहुंचाया है। 14 जून 2022 मनीष चिरैयाटांड़ मोहल्ला से बारात के साथ लेकर खरखुरा स्वर्गीय लल्लन यादव एवं पूनम देवी के पुत्री दिव्या से शादी करने बुलेट से पहुंचे।

बुलेट से पहुंचे दूल्हे राजा

बुलेट से पहुंचे दूल्हे राजा

बुलेट वाली दुल्हनिया निक्की जब अपने भाई मनीष को दुल्हन के घर बुलेट चलाकर पहुंची तो सभी सराती एवं दुल्हनिया के परिजन देखकर आश्चर्यचकित हो गए। दुल्हन के घर वाले भी समझ रहे थे कि दूल्हे राजा किसी गाड़ी या रथ पर सवार होकर अपनी दुल्हन दिव्या को लेने आएंगे। लेकिन बुलेट से दूल्हा के पहुंचने पर सभी लोग हैरान रह गए।

भाई ने पूरा किया शौक

भाई ने पूरा किया शौक

बुलेट वाली दुल्हनिया यानी दूल्हे की बहन निक्की ने बताया कि उसका शौक था कि वह बुलेट पर अपने भाई को बैठाकर दुल्हन लाने उसके ससुराल तक जाए। मनीष( दूल्हा) भी अपनी छोटी बहन का शौक पूरा करने के लिए बारात में आये रथ को छोड़कर बुलेट पर सवार हो गए। और अपनी दुल्हनिया को लाने पहुंच गए जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया ।

अपनी शादी में भी बुलेट से पहुंची थी निक्की

अपनी शादी में भी बुलेट से पहुंची थी निक्की

दूल्हे की बहन निक्की ने बताया कि उसे कुछ नया करना था, उसे शौक था कि वह अपने भाई को दूल्हा बनाकर बारात में बुलेट पर बैठा ससुराल ले जाउं। भाई ने मेरा यह शौक पूरा कर दिया। निक्की ने कहा कि मैं भी अपनी शादी में खुद बुलेट चला कर जयमाला के स्टेज पर गई थी।

बुलेट पर बैठ कर जयमाला के स्टेज पर पहुंचा दूल्हा

बुलेट पर बैठ कर जयमाला के स्टेज पर पहुंचा दूल्हा

दूल्हा मनीष कुमार ने बताया कि बहन के शौक को पूरा करने के लिए रथ छोड़कर बुलेट पर बैठ कर जयमाला के स्टेज के पास पहुंचा। वहीं दूसरी तरफ जब दूल्हे को बुलेट पर सवार होकर आते देखा, तो दुल्हन दिव्या को भाई और अन्य सगे संबंधी भी पालकी पर बैठा कर जयमाला स्टेज तक ले गए।

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस नेताओं पर पानी की बौछार' BJP राहुल गांधी से डरती है, इसलिए 'कांग्रेस मुक्त भारत' चाहती है- बाजवा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+