Bullet Train In Bihar: 6 घंटे में तय होगा पटना से दिल्ली तक का सफ़र, हाई स्पीड ट्रेन की मिलेगा सौगात
Bullet Train In Bihar: रेल अधिकारियों ने बुलेट ट्रेन रूट की जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्पीड ट्रेन के लिए पहले नई दिल्ली से लखनऊ होते हुए वाराणसी रूट होगा। इसके बाद वाराणसी से बक्सर और फिर पटना, गया, आसनसोल, धनबाद...
Bullet Train In Bihar: ट्रेन से सफर करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन काफी लंबे वक्त तक सफर करना भी लोगों को बोर कर देता है। ज्यादातर बुज़ुर्ग ट्रेन के सफर को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन ट्रेन से सफर में काफी वक्त लगने उनका सफर अज़ाब सा बन जाता है। वहीं अन्य लोग भी चाहते हैं कि कम वक्त में ट्रेन जल्दी गंतव्य पर पहुंचा दे। ट्रेन में सफर करने के आप भी शौकीन हैं तो यकीन मानिए ये खबर आपको खुश करने वाली है। दरअसल भारतीय रेल बिहार को हाई स्पीड ट्रेन की सौगात देने जा रही है। दिल्ली से पटना के बीच बुलेट ट्रेन संचालन की योजना बनाई गई है। हाई स्पीड ट्रेन से अब सिर्फ 6 घंटे में पटना से दिल्ली तक का सफर तय कर पाएंगे।

हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पूरा हुआ सर्वे
बिहार से हाई स्पीड ट्रेन के संचालन के लिए रेल कॉरिडोर का सर्वे पूरा हो चुका है। ग़ौरतलब है कि रेल कॉरोडोर ट्रैक एलिवेटेड होगा। मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर, पटना और गया में हाई स्पीड रेल ट्रेन के स्टेशन बनाये जाएंगे। 350 किमी प्रति घंटे हाई स्पीड बुलेट ट्रेन की रफ्तार होगी। कम वक्त में ज्यादा दूरी तर करने के मकसद से जापानी तकनीक की तर्ज़ पर रेलवे ट्रैक बनवाया जाएगा। सर्वे के बाद बिहार के वरीय अधिकारियों के साथ केंद्रीय टीम ने डीपीआर पर राय मशवरा किया। वहीं एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी भी शुरू की जा चुकी है।

पटना में स्टेशन निर्माण के लिए 3 जगह चिन्हित
बिहार की राजधानी पटना में स्टेशन के लिए अभी जगह चयन नहीं किया गया है। बिहटा और एम्स के पास तीन जगहों पर चर्चा हो ही है। रेल अधिकारियों की मानें तो रेलवे की तरफ़ से भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव मिलते ही स्टेशन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पटना में स्टेशन के लिए तीन चिन्हित जगहों में बिहटा आईआईटी (यात्री स्टेट हाइवे-2 और बिहटा एकौना रोड), दूसरी जगह पटना एम्स और तीसरी जगह बिहटा एयरपोर्ट का नाम शामिल है।

दिल्ली से हावड़ा तक स्टेशन प्रस्तावित
रेल अधिकारियों ने बुलेट ट्रेन रूट की जानकारी देते हुए बताया कि हाई स्पीड ट्रेन के लिए पहले नई दिल्ली से लखनऊ होते हुए वाराणसी रूट होगा। इसके बाद वाराणसी से बक्सर और फिर पटना, गया, आसनसोल, धनबाद, दुर्गापुर और हावड़ा तक दूसरी रूट पर संचालन होगा। हाई स्पीड बुलेट ट्रेन संचालित करने का खास मकसद देश के खास राज्यों में मौजूद धार्मिक स्थलों को जोड़ना है। इसलिए हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का रूट भी उसी के मुताबिक तैयार किया किया जा रहा है।

हावड़ा तक दौड़ेगी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन
एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण वाराणसी से बक्सर होते हुए पटना तक किया जाएगा। फिर पटना के बाद गया की तरफ से ट्रैक गुज़रेगा जो कि हावड़ा तक बनाया जाएगा। बिहार में फिल्हाल इन तीन शहरों में हाई स्पीड बुलेट ट्रेन स्टेशन बनेंगे। हाई स्पीड ट्रेन का रूट मैप रेलवे की तरफ से संबंधित राज्यों के स्थानीय प्रशासन को दी जा चुकी है। अब रूट मैप के मुताबिक अधिग्रहित की जाने वाली ज़मीन की जानकारी लेना स्थानीय प्रशासन की ज़िम्मेदारी होगी कि संबंधित ज़मीन निजी है या सरकारी। ज़मीन की स्थिति साफ होने के भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bihar Tourism: प्रदेश में बढ़ रही पर्यटकों की तादाद, राज्य सरकार बढ़ाने जा रही है ये सुविधाएं












Click it and Unblock the Notifications