BPSC Exam Protest: 'यह अहंकारी सरकार', परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर
BPSC Exam Protest: कपकपा देने वाली ठंड के बीच बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन पिछले 16 दिनों से जारी है। अब इस प्रदर्शन को जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का समर्थन मिल गया है। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर ने निश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी के सैकड़ों छात्रों के साथ गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ गए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बीपीएससी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर प्रशांत किशोर ने कहा, 'यह अहंकारी सरकार (बिहार की) के खिलाफ है, जिसके नेता सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों से मिलना भी उचित नहीं समझा।'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जबकि छात्रों ने आंदोलन वापस लेने पर सहमति जताई है, अगर सीएम कहते हैं कि परीक्षाएं नहीं हो सकतीं... छात्रों को अधिकारियों ने पीटा... हमारे जैसे लोगों के लिए केवल एक ही रास्ता है, इसलिए मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहा हूं।
इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने कहा, 'मेरी मांगों में परीक्षा रद्द करना और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करना है।' कहा कि मैं उन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करता हूं जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षाओं से भरे जाने वाले पदों को बिक्री के लिए रखा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके खुले आसमान के नीचे अनशन पर बैठे हैं। यहां कोई पंडाल या शेड नहीं बनाया गया है। तो वहीं, बापू परिसर परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि पटना के 22 केंद्रों पर 4 जनवरी को करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं का प्रीलिम्स री एग्जाम लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: BPSC Exam Protest: बिहार में पिछले पांच सालों में हुए 400 छात्र प्रदर्शन, केरल के बाद दूसरे नंबर पर












Click it and Unblock the Notifications