Bihar News: ‘5 लाख ले लो, मेरा पीछा छोड़ो’ सरकारी नौकरी लगते ही बदले प्रेमी के सुर, प्रेमिका ने लगाए ये आरोप
Bhagalpur Love Affair News: बिहार के भागलपुर ज़िले से प्रेम प्रसंग और धोखा का मामला आया है। जहां एक युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने महिला थाने में लिखित शिकायत दी है कि, वह 5 साल से अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब उसके प्रेमी का सुर बदल गया है।
भागलपुर ज़िले के बुद्धचक थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी की कोलकाता में बतौर इनकम टैक्स कर्मी सरकारी नौकर लग गई है। नौकरी के बाद से ही उसके सुर बदल गए हैं। वह कहता है कि 5 लाख रुपये लो और मेरा पीछा छोड़ दो। तुमसे शादी नहीं कर सकता हूं।

पीड़िता का आरोप है कि 5 साल से शादी का झांसा देकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शादी के नाम पर गलत काम करता रहा। अब नौकरी लग जाने के बाद पहचानने से इंकार कर रहा है। पैसे का ऑफर देते हुए पीछा छोड़ने के लिए कह रहा है।
पीड़िता की मां ने कहा कि पांच साल से मेरी बेटी अमन राज नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। दो साल पहले मुझे इस बात की जानकारी हुई। मेरी बेटी के रिश्ते की जहां भी बात चलती थी, अमन वहां जाकर रिश्ता होने नहीं देता और कहता था कि इससे मेरी शादी होगी, मैं शादी करूंगा।
अमन के बार-बार रिश्ते ख़राब करने की वजह से हम लोग अमन राज से अपनी बेटी की शादी के लिए राज़ी हो गए थे। अब नौकरी लगने के बाद शादी से पीछे हट रहा है। कहता है 5 लाख रुपये ले लो और पीछा छोड़ दो। ऐसा नहीं करोगी तो फोटो वायरल कर दूंगा। इस मामले में महिला थानाअध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications