BJYM कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को दिखाया काला झंडा, कांग्रेस सांसद ने चॉकलेट देकर दिखाई गांधीगिरी
Rahul Gandhi BJYM black flag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आरा में भी कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
वोटर अधिकार यात्रा के तहत जब राहुल गांधी आरा पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर जोरदार नारेबाजी की। हालांकि, इस विरोध से टकराव की स्थिति बनने के बजाय राहुल गांधी ने अपनी गांधीगिरी दिखाई और विरोध कर रहे युवाओं को चॉकलेट थमा दी। राहुल के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और राजनीतिक माहौल में हलचल तेज कर दी।

#WATCH | Arrah, Bihar: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi offered candies to BJYM workers who showed him black flags and confronted him over the alleged derogatory remarks made against the Prime Minister and his late mother at a Mahagathbandhan event in Darbhanga. pic.twitter.com/dkFXz8WJeB
— ANI (@ANI) August 30, 2025
आरोपी को पुलिस ने कर लिया है गिरफ्तार
दरअसल, 27 अगस्त 2025 को महागठबंधन के नेताओं द्वारा आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा नाम के एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसके बाद भाजपा दरभंगा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने सिमरी थाना में महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ आवेदन दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते युवक को गिरफ्तार किया।
बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने के मामले ने बिहार की सियासत में तहलका मचा दिया है। इस विवाद के बाद बीजेपी कार्यकर्ता ने शुक्रवार(29 अगस्त) को पटना की सड़कों पर उतर आए और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कुर्जी हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बेकाबू हो गए। सदाकत आश्रम के पास बीजेपी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मार-पीट शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल और गर्मा गया, और लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे।
ये भी पढ़ें Rahul Gandhi ने पप्पू यादव के साथ की ठिठोली, 'पेट और वजन ज्यादा है, थोड़ा कम करिए!'
कांग्रेस ने भी घटना की निंदा की
वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने भी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा, 'हम किसी भी तरह की हिंसा और गाली-गलौज को स्वीकार नहीं करते। अगर किसी ने व्यक्तिगत क्षमता में ऐसी बातें कहीं हैं तो हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। लेकिन जिस तरह बीजेपी के मंत्रियों और नेताओं ने हमारे दफ्तर पर हमला किया, वह निंदनीय है। यह साफ दिखाता है कि बीजेपी की बौखलाहट चरम पर है और उनकी असलियत सबके सामने आ गई है। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।'
ये भी पढ़ें Bihar voter list: राहुल गांधी का नया दावा—एक घर में 947 वोटर, अब चुनाव आयोग ने दिया 'रियलिटी चेक'












Click it and Unblock the Notifications