'विदेशी महिला से पैदा व्यक्ति कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता', भाजपा सांसद का राहुल पर विवादित बयान

Sanjay Jaiswal:बिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमला कर सियासत गरम कर दी है। इस बयान के बाद सियासी बवाल होना तय माना जा रहा है।

Sanjay Jaiswal Rahul Gandhi

Sanjay Jaiswal Attacks On Rahul Gandhi: बिहार के पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने गांधी परिवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निजी हमला कर विवाद खड़ा कर दिया है। जायसवाल ने न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि यह वाक्य 2,000 साल पहले चणक्य ने कहा था।

जायसवाल ने राहुल गांधी को 'आदतन अपराधी' करार दिया
संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने राहुल गांधी को 'आदतन अपराधी' करार देते हुए कहा कि राहुल ने विदेश में देश का अपमान किया है। लंदन में लोकतंत्र को लेकर की गई राहुल गांधी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप यह कह सकते हैं कि हमारा लोकतंत्र, अदालतें और पत्रकार सभी गलत हैं तो इसका मतलब है कि आपको भारत पर विश्वास नहीं है। जायसवाल ने कहा कि वह पीएम मोदी से परेशान हैं क्योंकि वह खुद को राजकुमार मानते हैं और पीएम पिछले दो कार्यकाल से बहुमत की सरकार बना रहे हैं।

राहुल ने पिछड़े वर्ग का अपमान किया: जायसवाल
संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने ओबीसी समाज के प्रति अपमानजनक भाषण देने का आरोप लगाया और दावा किया कि राहुल गांधी जहां भी जाएंगे, उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग के समाज का गुस्सा झेलना पड़ेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि अदालत ने उन्हें एक मौका दिया था, और वह माफी मांग सकते थे। लेकिन उन्होंने नहीं कहा। देश सब कुछ देख रहा है।

प्रज्ञा ठाकुर ने भी दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि इससे पहले भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस महीने की शुरुआत में इसी तरह की टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि राहुल को देश में राजनीति नहीं करने देनी चाहिए और उन्हें भारत से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात से सहमत हैं कि राहुल गांधी भारत से नहीं हैं। उन्होंने 11 मार्च को कहा था हम जानते हैं कि आप भारत से नहीं हैं... चाणक्य ने कहा था कि विदेशी महिला से पैदा हुआ बेटा कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने इसे सही साबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+