Bihar News: 2020 के जनादेश को फिर मिला विश्वास मत, खेला करने वालों को सबक सिखाया- सुशील मोदी

Bihar News Update: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार ने सोमवार को बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए की सरकार बनने के बाद पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ चुकी है। राजद नेता एनडीए गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं भाजपा नेता महागठबंधन पर हमलावर हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को भ्रष्टाचारी परिवार बोला है।

बिहार में जारी सियासी दांवपेंच के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के ज़रिए खेला करने वाले नामकामयाब हो चुके हैं।

BJP Leader Sushil Modi Reaction On Forming Of NDA New Government In Bihar News In Hindi

महागठबंधन नेताओं की जोड़-तोड़ की सियासत को विफल करते हुए एकजुट एनडीए नेताओं ने बिहार विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई । 17 महीनों के राहुकाल से निकलने पर प्रदेश की जनता चैन की सांस ले सकेगी।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सदन में विश्वास मत हासिल करने के साथ ही 2020 के जनादेश को फिर से सम्मान मिला है। बिहार में विकास, रोजगार और नौकरी जैसे सारे वादे तेजी से पूरे किये जाएंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह सरकार भाजपा के सहयोग से अपना बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेगी।

भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि छल-बल से जनादेश का अपहरण करने वाले लोगों को सबक मिल चुका है। इस तरह की सियासत करने वाले लोगों बाज आना चाहिए। आपको बता दें कि सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ही बहुमत साबित करने का दावा किया था।

सुशील मोदी ने कहा था कि 12 फरवरी को एनडीए की नई सरकार सदन में बहुमत साबित करेगी। महागठबंधन के खेला करने के झूठ का सच सबके सामने आ जाएगा। सोमवार को सुशील मोदी की भविष्यवाणी सच साबित हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+