Bihar News: RJD सुप्रीमो लालू यादव को BJP नेता के ससुर ने पहनाया सोने का ताज, जानिए कौन हैं रतन सिंह?

Bihar News, Ratan Singh Gifted Gold Crown To Lalu Yadav: बिहार में राजनेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिलती है। कई मुद्दों पर मतभेद भी नज़र आता है, लेकिन मनभेद बहुत ही कम दिखता है। बिहार के बेगूसराय से ताल्लुक रखने वाले रतन सिंह ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, यह आगए आपको बताएंगे।

रतन सिंह एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सोने का मुकुट पहनाकर सुर्खियों में, इससे पहले उन्होंने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भी सोने का मुकुट पहनाया था। वहीं उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता तारीक अनवर को चांदी का ताज पहनाया था। बिहार में अब उन्हें मुकुट मैन की संज्ञा दी जाने लगी है।

ratan singh gold crown gift to RJD lalu yadav

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि वह खुद भाजपा नेता के ससुर हैं, इसके बावजूद उनके कांग्रेस, राजद समेत अन्य सियासी दलों के साथ मधुर संबंध है। आपको बता दें कि रतन सिंह बीजेपी के एमएलसी रहे रजनीश कुमार के ससुर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में भी रजनीश सिंह का नाम शुमार किया जाता है। वह विधान परिषद बेगुसराय और खगड़िया के सीट पर जीत का परचम लहरा चुके हैं।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में रतन सिंह ने बताया कि साल 2001 से उनके संबंध लालू प्रसाद यादव से हैं। महा दलितों और पिछड़े वर्ग को मज़बूत करने में लालू यादव की अहम भूमिका रही है। उनके साथ बहुत ही पुराना मधुर संबंध है। उन्होंने कहा कि सियासी माहौल कैसा भी रहे, लेकिन मैं सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखता हूं। यही वजह है कि सभी दलों के नेताओं के साथ मधुर संबंध हैं और आगे भी ताल्लुक़ात अच्छे रहेंगे। ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की जिस तरह से मदद करते आ रहे हैं, भविष्य में भी इसी तरह काम करता रहूंगा।

आइए जानते हैं रतन सिंह कौन हैं, जिन्हें बिहार में मुकुट मैन के नाम की संज्ञा दी जा रही है। करीब 20 साल पहले रतन सिंह ने जिला परिषद के चुनाव से सियासी सफ़र का आगाज़ किया था। उस वक्त वह राजद के साथ थे। इसके बाद उन्होंने चेयरमैन का चुनाव लड़ा, इसी दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी CPI प्रत्याशी के ख़िलाफ़ राजद और भाजपा से जुड़े जिला पार्षदों को अपने फेवर में कर चैयरमैन का ताज अपने सिर सजा।

रतन सिंह के चेयरमैन बनने के बाद उनकी पत्नी ने भी डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चेयरमैन की कुर्सी पर क़ब्ज़ा जमाया। बिहार की सियासत में दूसरे बाहुबली नेताओं की तरह रतन सिंह पर भी कई आरोप लगे, लेकिन कोई भी साबित नहीं हो पाया। मौजूदा वक्त में उनकी छवि साफ सुथरे और ईमानदरार लोगों वाली है।

आपको बता दें कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिन्हा की जयंती के मौके पर उन्होंने राजद सुप्रीमो को सोना का ताज पहनाया था, जिसके बाद फिर से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने बेगूसराय में कांग्रेस के अभिनंदन सह सम्मान समारोह में 6 सितंबर को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को सोने का मुकुट पहनाया था। वही कांग्रेस के दिग्गज नेता तारीख अनवर को भी चांदी का ताज पहनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+