Bihar News: विधानसभा में अपनी ही सरकार से भिड़े BJP-JDU विधायक, मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
Bihar MLA Fund increase Demand: बिहार विधानसभा में आज एक बड़ा ही अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच की 'दीवार' अचानक ढह गई। मुद्दा था विधायक फंड (MLA Fund) की राशि को बढ़ाना। वर्तमान में यह राशि 4 करोड़ रुपये है, जिसे विधायक 8 करोड़ करने की मांग कर रहे हैं।
जब योजना विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद ने इस पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया, तो अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा और जेडीयू के विधायक विपक्षी आरजेडी-कांग्रेस के साथ सुर में सुर मिलाते दिखे। सदन में 'एकजुट' हंगामा इतना बढ़ा कि कार्यवाही तक बाधित हो गई।

Bihar Assembly News: जब 'दुश्मन' बन गए दोस्त: पक्ष-विपक्ष की एकजुटता
विधानसभा में अमूमन एक-दूसरे को घेरने वाले विधायक आज एक सुर में नारे लगाते दिखे। प्रमोद कुमार और सचिंद्र प्रसाद सिंह समेत दर्जनों विधायकों ने जब फंड बढ़ाने का मुद्दा उठाया, तो सदन का माहौल बदल गया। सत्ता पक्ष के विधायकों को अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ खड़े देख हर कोई हैरान था। विधायकों का साफ़ कहना था कि क्षेत्र के विकास के लिए मौजूदा 4 करोड़ की राशि ऊंट के मुंह में जीरा समान है।
Bihar Politics: दिल्ली का हवाला और मंत्री जी पर तंज
भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने इस मांग को धार देते हुए दिल्ली विधानसभा का उदाहरण दिया, जहां फंड 10 से 15 करोड़ तक है। उन्होंने मंत्री विजेंद्र यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे पिछले 35 सालों से सदन में हैं और ज़्यादातर समय मंत्री रहे हैं, इसलिए वे एक साधारण विधायक की ज़मीनी मुश्किलों और जनता की उम्मीदों को नहीं समझ पा रहे हैं। इस बयान पर सदन में काफी शोर-शराबा हुआ।
ये भी पढे़ं: Bihar News: कौन हैं IPS सुनील कुमार नायक? पटना में पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांसद को पीटने का आरोप
Bihar News today: 'या तो फंड बढ़ाओ या इसे खत्म कर दो'
हंगामा इतना बढ़ गया कि विधायकों ने सरकार को दो टूक चुनौती दे डाली। सदन में एक सदस्य ने यहां तक कह दिया कि "या तो विधायक फंड की राशि बढ़ाकर 8 करोड़ की जाए, या फिर इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।" विधायकों का तर्क था कि कम फंड की वजह से वे जनता की छोटी-छोटी गलियों और नालियों की मांगों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी छवि खराब होती है।
ये भी पढे़ं: Mangolpuri Murder Case: बिहार से दिल्ली घूमने आए लालू की चाकू मारकर हत्या, सिगरेट न देने पर शुरू हुआ था विवाद
Bihar News hindi: आश्वासन के बाद भी नहीं थमा हंगामा
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और आसन पर बैठे डॉ. प्रेम कुमार ने मोर्चा संभाला और विधायकों को शांत करने की कोशिश की। विजय सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन की इस सामूहिक भावना से अवगत कराएंगे और मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। हालांकि, इस भरोसे के बाद भी विधायक अपनी सीट पर बैठकर शोर मचाते रहे, जिससे साफ़ हो गया कि विधायक अब इस मामले में आर-पार के मूड में हैं।












Click it and Unblock the Notifications