बिहार: आतंकियों के निशाने पर बिहार भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता, हिट लिस्ट में है चार नाम
बिहार में इन दिनों आतंकी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वहीं सुरक्षा अजेंसियां भी मुस्तैदी से काम करते हुए आतंकियों की नापाक साजिशों लगातार बेनकाब कर रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता...
पटना, 20 जुलाई 2022। बिहार में इन दिनों आतंकी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वहीं सुरक्षा अजेंसियां भी मुस्तैदी से काम करते हुए आतंकियों की नापाक साजिशों लगातार बेनकाब कर रही है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेता भी आतंकियों के निशाने पर हैं। इस बाबत बिहार पुलिस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।भाजपा नेताओं पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अपनी पत्रिका के नए एडिशन में हमले की बात कही है। अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस संगठन ने कई भड़काऊ ट्वीट किए हैं।

आतंकियों के निशाने पर भाजपा नेता
आतंकी हमले के मद्देनज़र भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिहार सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को अलर्ट कर दिया गया है। द खुरासन डायरी ने ट्वीट किया है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रांत (आइएसकेपी) के कवर पर हैं। वहीं अपने नए एडिशन में वायस ऑफ खुरासन पत्रिका ने बीजेपी के खिलाफ हमले का भी जिक्र किया है। बिहार में भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे और हरिभूषण ठाकुर बचौल पर आतंकियों के लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
Recommended Video

मौलाना असगर को NIA की टीम ने किया गिरफ़्तार
एनआईए ने मोतिहारी जिले के ढाका मदरसा में बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना असगर अली को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए उसे अपने साथ पटना ले गई है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। मोतिहारी के पचपकड़ी रोड स्थित जामिया मारिया मिशवा मदरसे में बुधवार को एनआईए ने छापेकारी की। इस दौरान तीन लोगों को लोगों को हिरासत में लिया गया। तीनों से ढाका थाने में पूछताछ हुई। पूछताठ के बाद दो लोगों को रिहा कर दिया गया। लेकिन असगर अली को टीम अपने साथ पटना ले गई।

मोहम्मद रियाज़ का भी नाम आया सामने
स्थानीय लोगों ने बताया कि असगर अली ढाका थाना क्षेत्र के रामगढ़वा का रहने वाला है। ढाका के बड़ी मस्जिद के इमाम मोहम्मद निशार के कमरे में ही रहता था। जामिया मारिया मिशवा मदरसे में शिक्षक है। वहीं उन्होंने बताया कि एनआईए की छापेमारी के दौरान टीम को कुछ आपत्तिजनक किताबें मिली और एक बक्सा भी ज़ब्त किया गया है। लेकिन एनआईए की तरफ़ से इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएफआई से ताल्लुक रखने में मोहम्मद रियाज़ का भी नाम सामने आया है। पिछले दिनों अतहर की गिरफ़्तारी हुई थी उस दौरान रियाज का कॉल आया था।
ये भी पढ़ें: बिहार के इस ज़िले में 'मुर्दों' से भी करवा ली गई मज़दूरी, खुलासा हैरान करने वाला है












Click it and Unblock the Notifications