BJP Candidate List 2025: बीजेपी का जातिवार समीकरण साधने का दांव, पहली लिस्ट में दिखी झलक
BJP Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 71 कैंडिडेट्स को टिकट दिया गया है, जिसमें 9 महिलाएं हैं। पहली सूची में जातीय समीकरणों के साथ युवा और महिला उम्मीदवारों का भी ध्यान रखा गया है। कुछ हाई प्रोफाइल चेहरे भी हैं जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल हैं। एमएलसी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सीवान से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, 3 सीनियर नेताओं का टिकट कटा है।
औराई से रामसूरत राय का टिकट कटा है। नंद किशोर यादव और मंत्री मोतीलाल प्रसाद का भी टिकट काटा गया है। पहले से ही ऐसी चर्चा थी कि बिहार में बीजेपी कई सिटिंग एमएलए का टिकट काट सकती है। पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को शामिल किया गया है। इसमें रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी और जमुई की युवा विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल हैं।

BJP ने जाति समीकरणों का रखा है पूरा ध्यान
⦁ पार्टी ने सबसे ज्यादा 17 ईबीसी कैंडिडेट्स को टिकट दिया है। इसके बाद 11 ओबीसी, 5 एससी, 1 एसटी और 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 71 सीटों में से 34 सीटें सवर्ण उम्मीदवारों को दी हैं।
⦁ पार्टी ने कुल 71 सीटों में से 34 सीटें सवर्ण उम्मीदवारों को दी हैं। बीजेपी का कोर वोट बैंक भी सवर्णों को ही बिहार में माना जाता है। इस बार भी सवर्ण उम्मीदवारों का ध्यान रखा गया है।
⦁ सवर्णों में सबसे ज्यादा राजपूतों को 15 टिकट दिए गए हैं। भूमिहार उम्मीदवारों के लिए 11 टिकट रखे गए हैं. ब्राह्मण समुदाय की बात करें तो 7 कैंडिडेट इस समुदाय से हैं। कायस्थ जाति से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। किसी मुसलमान को पहली लिस्ट में टिकट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: Bihar Mahila Candidate List: चुनावी दंगल में BJP की ये 9 महिलाएं भरेंगी हुंकार, किस सीट पर JSP-JJD से टक्कर?
BJP Candidate List: हर वर्ग को साथ लेकर चलने की कोशिश
पहली लिस्ट में 6 रिजर्व सीट थी जहां से एससी उम्मीदवार उतारे गए हैं। बथाना से अनिल कुमार राम, राजनगर से सुजीत पासवान, बनमनखी से कृष्ण कुमार रिश्ति, कोरहा से कविता देवी, पाटेपुर से लखेंद्र कुमार रोशन, कटोरिया से पुरन लाल टुडु को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, कई प्रमुख ब्राह्मण चेहरों को भी उतारा गया है। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा, किओटी से मुरारी मोहन झा, जाले से जिबेश कुमार मिश्र, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया गया है। मंगल पांडे भी ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इसके अलावा, राजपूत, भूमिहार और कायस्थ जाति के भी कई उम्मीदवार उतारे गए हैं।
यह भी पढ़ें: BJP ने पहली लिस्ट में ही दिखाया दम! 71 उम्मीदवारों में 2 डिप्टी CM समेत इन 5 धुरंधरों के नाम
OBC मतदाताओं को देखते हुए BJP का बड़ा दांव
ओबीसी मतदाताओं की बड़ी संख्या और जातिवार समीकरणों को देखते हुए बड़ी संख्या में ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को उतारा है। पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को भी दानापुर से टिकट दिया गया है। ढाका से पवन जायसवाल, बांका से रामदयाल मंडल, दीघा से संजीव चौरसिया जैसे चेहरों पर भरोसा जताया गया है। दूसरी लिस्ट भी अगले एक-दो दिनों में आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि उसमें भी जातिगत समीकरणों के साथ ही युवा और महिला प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: नंदकिशोर-अरुण सिन्हा समेत इन मौजूदा विधायकों का कटा टिकट, इन सीटों पर बदले समीकरण!
BJP First List: 71 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बेतिया- रेणु देवी
रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबन- राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी- प्रमोद कुमार
ढाका- पवन जायसवाल
रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा- अनिल कुमार राम
परिहार- गायत्री देवी
सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर- सुजीत पासवान
झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
छातापुर- नीरज कुमार बबलू
नरपतगंज- देवंती यादव
फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
सिकटी- विजय कुमार मंडल
किशनगंज- स्वीटी सिंह
बनमनखी- कृष्ण कुमार
पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर- निशा सिंह
कोढ़ा- कविता देवी
सहरसा- आलोक रंजन झा
गौरा- बौराम से सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा- संजय सरावगी
केवटी- मुरारी मोहन झा
जाले- जिबेश कुमार मिश्रा
औराई- रमा निषाद
कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
बरुराज- अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
सीवान- मंगल पांडेय
दरौंदा- कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी- देवेशकांत सिंह
तरैया- जनक सिंह
अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर- अवधेश सिंह
लालगंज- संजय कुमार सिंह
पातेपुर- लखेन्द्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
बछवारा- सुरेन्द्र मेहता
तेघरा- रजनीश कुमार
बेगूसराय- कुंदन कुमार
भागलपुर- रोहित पांडेय
बांका- राम नारायण मंडल
कटोरिया- पूरण लाल टुडू
तारापुर- सम्राट चौधरी
मुंगेर- कुमार प्रणय
लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ- डॉ. सुनील कुमार
दीघा- संजीव चौरसिया
बांकीपुर- नितिन नबीन
कुम्हरार- संजय गुप्ता
पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
दानापुर- रामकृपाल यादव
बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा- राघवेन्द्र प्रताप सिंह
आरा- संजय सिंह 'टाइगर'
तरारी- विशाल प्रशांत
अरवल- मनोज शर्मा
औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ- उपेन्द्र दांगी
गया शहर- डॉ. प्रेम कुमार
वजीरगंज- बीरेन्द्र सिंह
हिसुआ- अनिल सिंह
वारसलीगंज- अरुणा देवी
जमुई- श्रेयसी सिंह
यह भी पढ़ें: BJP Candidate List: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा, देखें पूरी सूची












Click it and Unblock the Notifications