'BJP जब चुनाव जीत चुकी है तो बिहार में क्यों घूम रही है', नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का पलटवार

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा उसमें कुछ नया है? जब वह हमारे साथ थे, तो उन्होंने बीजेपी के बारे में कई बातें कही थीं।

उन्होंने कहा था कि वह मर जाएंगे, लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री और बीजेपी के लोग डरे हुए हैं, अगर चुनाव जीत चुके हैं तो बिहार में क्यों घूम रहे और प्रचार कर रहे हैं। आज मैंने भ्रष्टाचार पर ट्वीट किया है, उम्मीद करता हूं प्रधानमंत्री कम से कम इस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

पति-पत्नी ने 15 साल तक शासन किया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ

बता दें कि नवादा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास तेज गति से हो रहा है। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? आप शाम के बाद अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते थे। आज आप स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं। पति-पत्नी (लालू यादव और राबड़ी देवी) ने 15 साल तक शासन किया लेकिन कोई काम नहीं हुआ।

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान समस्तीपुर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल उतारते नजर आए। तेज प्रताप ने सीएम नीतीश की तरह अपने पेट पर हाथ फेरते हुए कहा कि सब कमुआ हो जाएगा। वही तेज प्रताप ने पेट पर हाथ फेरने का मायने भी बताया।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पेट पर हाथ फेरने का मतलब है कि बिहार के नौजवानों और जनता का पैसा लूटकर पेट में डाल चुके हैं, इसलिए पेट पर हमेशा हाथ फेरते रहते हैं। शादी समारोह में दावत खाने के बाद लोग पेट पर हाथ फेर कर डकार निकालते हैं, उसी तरह सीएम नीतीश भी करते हैं।

यह भी पढ़ें- '400 पार का नारा ऐसे लग रहा जैसे पहले से ही EVM सेट हो..', 'INDIA' की रैली में तेजस्वी का PM मोदी पर तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+