Bihar Weather News: बिहार के इन ज़िलों तेज़ बारिश का अलर्ट जारी, पढ़िए आज का मौसम समाचार

Bihar Weather News Today: बिहार में अगस्त महीने के साथ ही फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के ज़्यादातर ज़िलों में पहले हफ्ते से ही हल्की, मध्यम और तेज़ वर्षा हो ही रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 अगस्त तक प्रदेश में इसी तरह के हालात रहने के अनुमान हैं।

प्रदेश में मॉनसून एक्टिव होने के आसार हैं, विभिन्न क्षेत्रों में अगले 5 से 6 दिनों रुक रुक बारिश होती रहेगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटे में मौसम विभाग ने तेज़ हवा, ठनका गिरने के साथ, भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी तक नॉर्मल बारिश के मुकाबले कम वर्षा हुई है।

Bihar Weather News today in hindi in zilon me hogi tez barish mausam vibhag ne jari kiya alert

बिहार में एक दो जगह पर भारी बारिश के आसार भी है, मंगलवार को नॉर्थ वेस्ट के एक दो इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। गंगा से करीब के इलाकों में भी तेज़ धार बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ बारिश से किसानों को राहत तो ज़रूर मिली है, लेकिन कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। जलजमाव से भी लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग की तरफ़ से मंगलवार को भी तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में तेज़ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया समेत कई जिलों में ठनका और गर्जन का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+