Bihar Weather Update: बिहार के इन ज़िलों में भारी बारिश के आसार, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Weather News Today: बिहार में अगस्त के पहले हफ्ते से ही मॉनसून एक्टिव है। प्रदेश के लगभग ज़िले में हल्की, मध्यम और तेज़ वर्षा हो रही है। मौसम का रुख बदलने से राहत तो मिली है, लेकिन जम जमाव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नदियों में बारिश की वजह से जलस्तर बढ़ रहा है, जिस्से बाढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है।
प्रदेश में अगले 24 घंटे में किन-किन ज़िलों में भारी बारिश होगी, इस पर भी लोगों की निगाह बनी हुई है। बिहार की राजधानी पटना, मधेपुरा, सहरसा, नवादा, मुंगेर, अररिया, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद सहित कई ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ़ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य पाकिस्तान से गुज़रते हुए, मध्य राजस्थान, मध्य उत्तर प्रदेश से निकल कर पूर्वी बिहार होते हुए मॉनसून की अक्षीय रेखा, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में जा रही है। इस वजह से ही बुधवार को पूरे प्रदेश में मॉनसून एक्टिव रहेगा।
Recommended Video
मंगलवार के मौसम की बात करें तो पूरे प्रदेश में मॉनसून एक्टिव था। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक राजधानी पटना में 1.2 एमएम बारिश हुई। पूरा दिन बादल छाया रहा, जिस वजह से अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजदधानी में भी अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
आपको बता दें कि अभी तक राजधानी पटना में 46 फीसदी कम बारिश हुई। 258.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि नॉर्मल हालात में 483.8 एमएम बारिश दर्ज की जानी चाहिए थी। प्रदेश में 28 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अभी तक 552.6 एमएम बारिश दर्ज की जानी चाहिए, लेकिन 395.2 एमएम बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications