Bihar Weather News: बिहार में कब तक सक्रिय रहेगा मानसून, जानिए आज का मौसम समाचार
Bihar Weather Report: बिहार में बारिश से किसानों को राहत मिली है, तो वहीं जल जमाव आफत बन चुका है। प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान बिहार के दक्षिण पश्चिम जिलों के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड से अब कम हवा का दबाव पश्चिमी ओडिया की तरफ मूव कर रहा है। कम हवा का दबाव बनने की वजह से बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं में नमी बढ़ जाती है। इस वजह से बिहार और झारखंड समेत विभिन्न प्रदेशों में मानसून एक्टिव है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 7 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहने के आसार हैं। 6 और 7 अगस्त को प्रदेश के ज़्यादातर ज़िलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ ज़िलों में तेज़ हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।
48 घंटे के दौरान प्रदेश के लगभग जिलों में हल्की,तेज़ और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद और भभुआ के ज़्यादातर इलाकों में बारिश होगी। वहीं प्रदेश के दूसरे ज़िलों में मानसून एक्टिव रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 1 अगस्त से मानसून एक्टिव है। इन सबके बावजूद अभी तक प्रदेश में सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। 31 जुलाई तक 37 प्रतिशत वर्षा कम दर्ज की गई। वहीं 3 दिनों की बारिश की वजह से आंकड़ा के बेहतर हुआ है। अगर इसी तरह बारिश होती रही तो आंकड़ा 25 फीसदी तक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications