Bihar Weather News: सिवान, गोपालगंज, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश, पढ़िए अपने जिले का मौसम समाचार

Bihar Weather News Update: बिहार में दो सप्ताह से लगभग सभी ज़िलों में बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार 13 अगस्त को बिहार के पश्चिमी ज़िलों में भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

सिवान, गोपालगंज, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश के साथ वज्रपात के होने के आसार हैं। वहीं उत्तर और दक्षिण पूर्वी इलाकों में वज्रपात के साथ-साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। बिहार की राजधानी पटना समेत, मध्य बिहार के कई ज़िलों में मॉनसून ज्यादा एक्टिव नहीं रहेगा।

Bihar Weather News Heavy rain in Siwan Gopalganj Kaimur Buxar and Rohtas read weather news

आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद है। धूप के निकलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मंगलवार को मॉनसून पहले के मुकाबले कमज़ोर रहा। कई ज़िलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। मौसम विभाग ने बुधवार 13 अगस्त से लेकर अगले सात दिनों तक पूरे बिहार में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

इस दौरान मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव मोड में रहेगा। प्रदेश के लगभग ज़िलों में बूंदा बूंदी बारिश होते रहेगी। वहीं कुछ जिलों में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 5 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मंगलवार को बिहार के कटिहार ज़िले में सबसे ज्यादा 84.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

सीतामढ़ी में 75.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं नवादा में 74.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। जमुई में 61 मिलीमीटर बारिश हुई, बक्सर में 55.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पूर्णिया में 55.2 मिलीमीटर वर्षा, मुजफ्फरपुर में 54.2 मिलीमीटर वर्षा दर्जा की गई।

शेखपुरा में 52.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, इसके अलावा मधुबनी में 50.02 मिलीमीटर वर्षा, लखीसराय में 49.2 मिलीमीटर बारिश, भागलपुर में 45.6 मिलीमीटर और गया में 43.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। भोजपुर,सिवान, औरंगाबाद और अरवल मध्यम वर्षा हुई। वहीं पटना के पश्चिमी क्षेत्रों में बहुत ही कम बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+